रूस ने पुतिन के नेतृत्व में किया सामरिक परमाणु हथियारों का अभ्यास
19:38 29.10.2024 (अपडेटेड: 19:41 29.10.2024)
Russia conducted strategic nuclear weapons drills

सब्सक्राइब करें
रूस में परमाणु निरोधक बलों के अभ्यास के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बोलते हुए कहा कि परमाणु हथियार देश की सुरक्षा के लिए अंतिम उपाय हैं।
पुतिन ने कहा, "हम अच्छी तरह समझते हैं कि यह परमाणु हथियार ही है जो हमारे देश की संप्रभुता और सुरक्षा का विश्वसनीय गारंटर बने हुए हैं। यह आपको वैश्विक स्थिरता के वस्तुनिष्ठ कारकों के रूप में रणनीतिक निरोध की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ विश्व में परमाणु समता और शक्ति संतुलन बनाए रखने की अनुमति देता है।"
राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि भू-राजनीतिक तनाव की वृद्धि और नए बाहरी संकटों के साथ साथ नए उत्पन्न हुए जोखिमों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक रणनीतिक ताकतों का होना महत्वपूर्ण है जो युद्ध में उपयोग के लिए लगातार तैयार रहें।
पुतिन ने कहा, "सामरिक परमाणु निरोधक बलों के प्रशिक्षण में मिसाइल प्रक्षेपण शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परमाणु हथियारों का उपयोग एक चरम उपाय है और देश में सामरिक निरोधक बलों में निरंतर सुधार जारी रहेगा जिसके लिए संसाधन उपलब्ध हैं।"
हथियारों की होड़ पर बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मास्को हथियारों की दौड़ में सम्मिलित होने की मंशा नहीं रखता है।
"रूसी सामरिक निरोधक बलों को मिसाइल सुरक्षा पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए प्रणालियों से लैस किया जा रहा है। रूस की हथियारों की दौड़ में प्रवेश करने का कोई इच्छा नहीं है।"
रूस के सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर-इन-चीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में परमाणु निवारक बलों के जमीन, समुद्र और वायु इकाइयों के बलों और साधनों के साथ प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है।