https://hindi.sputniknews.in/20250208/briks-vaishvik-mudraa-prnaalii-ko-de-rihaa-chunautii-vaishvik-vyvsthaa-bdl-rihii-hai-riaajniitigya-8751306.html
ब्रिक्स वैश्विक मुद्रा प्रणाली को दे रहा चुनौती, वैश्विक व्यवस्था बदल रही है: राजनीतिज्ञ
ब्रिक्स वैश्विक मुद्रा प्रणाली को दे रहा चुनौती, वैश्विक व्यवस्था बदल रही है: राजनीतिज्ञ
Sputnik भारत
फ्रांसीसी राजनीतिज्ञ ज़ान-ज़ाकोब बिसेप ने कहा कि ब्रिक्स देशों द्वारा वैश्विक मुद्रा प्रणाली को चुनौती देने की बात अब और भी स्पष्ट हो गई है। 08.02.2025, Sputnik भारत
2025-02-08T15:08+0530
2025-02-08T15:08+0530
2025-02-08T15:08+0530
विश्व
रूस
ब्रिक्स
ब्रिक्स का विस्तारण
वैश्विक आर्थिक स्थिरता
विकासशील देश
राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार
भारत
चीन
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/17/8312343_256:0:3897:2048_1920x0_80_0_0_1c903cc0c1bc4d1cdd9c4c4995474fde.jpg
ब्रिक्स देशों ने वैश्विक मुद्रा प्रणाली को चुनौती दी है और वैश्विक व्यवस्था में बदलाव पहले ही शुरू हो चुका है। यह टिप्पणी Sputnik को दिए एक इंटरव्यू में फ्रांसीसी पार्टी ग्वाडेलूप मुक्ति जन संघ (UPLG) के नेता ज़ान-ज़ाकोब बिसेप ने दी।बिसेप ने साथ ही कहा कि दुनिया में शक्ति का संतुलन बदल रहा है और अब यह पश्चिमी देशों से हटकर विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की ओर बढ़ रहा है, जिनमें रूस, भारत और चीन समाविष्ट हैं।ब्रिक्स की स्थापना 2006 में रूस, चीन, भारत और ब्राज़ील ने की थी। बाद में 2011 में दक्षिणी अफ़्रीका भी इस संगठन में सम्मिलित हो गया। पिछले वर्ष मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और एथियोपिया भी ब्रिक्स में सम्मिलित हो गए। इस साल 2025 में ब्राजील ब्रिक्स की बैठक की अध्यक्षता करेगा।
https://hindi.sputniknews.in/20250117/iranian-official-highlights-growing-role-of-brics-and-sco-in-sanctions-8675222.html
रूस
भारत
चीन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/17/8312343_711:0:3442:2048_1920x0_80_0_0_92e83e2589fabbde3cdaeb7263b91611.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , ब्रिक्स, ब्रिक्स का विस्तारण , वैश्विक आर्थिक स्थिरता, विकासशील देश, राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार , भारत, चीन
रूस , ब्रिक्स, ब्रिक्स का विस्तारण , वैश्विक आर्थिक स्थिरता, विकासशील देश, राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार , भारत, चीन
ब्रिक्स वैश्विक मुद्रा प्रणाली को दे रहा चुनौती, वैश्विक व्यवस्था बदल रही है: राजनीतिज्ञ
फ्रांसीसी राजनीतिज्ञ ज़ान-ज़ाकोब बिसेप ने कहा कि ब्रिक्स देशों द्वारा वैश्विक मुद्रा प्रणाली को चुनौती देने की बात अब और भी स्पष्ट हो गई है।
ब्रिक्स देशों ने वैश्विक मुद्रा प्रणाली को चुनौती दी है और वैश्विक व्यवस्था में बदलाव पहले ही शुरू हो चुका है। यह टिप्पणी Sputnik को दिए एक इंटरव्यू में फ्रांसीसी पार्टी ग्वाडेलूप मुक्ति जन संघ (UPLG) के नेता ज़ान-ज़ाकोब बिसेप ने दी।
उन्होंने कहा, "यह बदलाव अपनी गति से हो रहा है और पहले से ही इसका प्रभाव दिखने लगा है। जैसे पहले बड़े साम्राज्य धीरे-धीरे ढहते थे, वैसे ही आज वैश्विक व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। ब्रिक्स देश अब डॉलर की बादशाहत को चुनौती दे रहे हैं और नई आर्थिक प्रणाली को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यह प्रक्रिया समय अवश्य ले सकती है, लेकिन इसे नकारा नहीं जा सकता।"
बिसेप ने साथ ही कहा कि दुनिया में शक्ति का संतुलन बदल रहा है और अब यह पश्चिमी देशों से हटकर विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की ओर बढ़ रहा है, जिनमें रूस, भारत और चीन समाविष्ट हैं।
उन्होंने कहा, "यह सब पहले ही तेजी से हो रहा है और हम इसे देख रहे हैं। क्यूबा अब ब्रिक्स से जुड़ रहा है। यह बदलाव जरूर आएगा, और वैश्विक व्यवस्था में न केवल बदलाव होना चाहिए, बल्कि वह होगा भी।"
ब्रिक्स की स्थापना 2006 में रूस, चीन, भारत और ब्राज़ील ने की थी। बाद में 2011 में दक्षिणी अफ़्रीका भी इस संगठन में सम्मिलित हो गया। पिछले वर्ष मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और एथियोपिया भी ब्रिक्स में सम्मिलित हो गए। इस साल 2025 में ब्राजील ब्रिक्स की बैठक की अध्यक्षता करेगा।