https://hindi.sputniknews.in/20250607/mt-yuukrenii-sainikon-ke-1212-shvon-vaalaa-kaafilaa-vinimy-kshetr-men-phunchaa-riuusii-rikshaa-mntraaly-9252449.html
यूक्रेनी सैनिकों के 1,212 शव आदान-प्रदान हेतु सीमा क्षेत्र में पहुंच चुके हैं: रूसी रक्षा मंत्रालय
यूक्रेनी सैनिकों के 1,212 शव आदान-प्रदान हेतु सीमा क्षेत्र में पहुंच चुके हैं: रूसी रक्षा मंत्रालय
Sputnik भारत
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस ने यूक्रेन को 640 यूक्रेनी युद्धबंदियों की सूची सौंपी है, जिन्हें आदान-प्रदान के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, यूक्रेनी... 07.06.2025, Sputnik भारत
2025-06-07T17:38+0530
2025-06-07T17:38+0530
2025-06-07T19:20+0530
यूक्रेन संकट
रूस
रूसी सेना
विशेष सैन्य अभियान
यूक्रेन
यूक्रेन सशस्त्र बल
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/1d/8340381_0:0:3072:1728_1920x0_80_0_0_4faddc94137ca2b77ef818f621de65d3.jpg
रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के वरिष्ठ अधिकारी अलेक्जेंडर ज़ोरिन ने शनिवार को बताया कि रूस ने यूक्रेन को सौंपने के लिए 1,212 मृत यूक्रेनी सैनिकों के शवों की पहली खेप सीमा क्षेत्र में पहुंचा दी है।वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, निकट भविष्य में तीन और रेल काफ़िले तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक में 1200 शव होंगे। इसके अलावा सड़क मार्ग से शवों की एक खेप भेजी जाएगी, जिसमें भी 1200 शव होंगे। कुल संख्या 6000 से अधिक होगी।रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने 7 जून को प्रस्तावित विनिमय की पुष्टि नहीं की है और उसे अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया है।
https://hindi.sputniknews.in/20250607/riuus-yuukren-se-istaanbul-men-hue-smjhauton-kaa-paaln-krine-kaa-aahvaan-kri-rihaa-hai-riuusii-prtinidhimndl-prmukh-9251868.html
रूस
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/1d/8340381_179:0:2910:2048_1920x0_80_0_0_04e3b0b5f56e16a8eb97316f312082f1.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , रूसी सेना, विशेष सैन्य अभियान, यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल
रूस , रूसी सेना, विशेष सैन्य अभियान, यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेनी सैनिकों के 1,212 शव आदान-प्रदान हेतु सीमा क्षेत्र में पहुंच चुके हैं: रूसी रक्षा मंत्रालय
17:38 07.06.2025 (अपडेटेड: 19:20 07.06.2025) रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस ने यूक्रेन को 640 यूक्रेनी युद्धबंदियों की सूची सौंपी है, जिन्हें आदान-प्रदान के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, यूक्रेनी पक्ष ने अभी तक उनकी वापसी की तारीख तय नहीं की है और न ही रूस को युद्धबंदियों की समान संख्या लौटाने की सहमति दी है।
रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के वरिष्ठ अधिकारी अलेक्जेंडर ज़ोरिन ने शनिवार को बताया कि रूस ने यूक्रेन को सौंपने के लिए 1,212 मृत यूक्रेनी सैनिकों के शवों की पहली खेप सीमा क्षेत्र में पहुंचा दी है।
ज़ोरिन ने कहा, "वर्तमान में, मृत सैनिकों के शवों की पहली खेप वाला एक काफ़िला विनिमय क्षेत्र में पहुंच चुका है। इसमें कुल 1212 शव हैं।"
वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, निकट भविष्य में तीन और रेल काफ़िले तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक में 1200 शव होंगे। इसके अलावा सड़क मार्ग से शवों की एक खेप भेजी जाएगी, जिसमें भी 1200 शव होंगे। कुल संख्या 6000 से अधिक होगी।
ज़ोरिन ने कहा, "मैं पुष्टि करता हूं कि चाहे शवों की वापसी हो या युद्धबंदियों की अदला-बदली, हम इस्तांबुल में हुई सहमति के अनुसार कार्य करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने 7 जून को प्रस्तावित विनिमय की पुष्टि नहीं की है और उसे अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया है।
बयान में कहा गया, "जनरल-लेफ्टिनेंट अलेक्ज़ेंडर ज़ोरिन के अनुसार, यूक्रेनी पक्ष ने आज के लिए निर्धारित आदान-प्रदान की पुष्टि नहीं की और किसी अगली तिथि की घोषणा किए बिना ही इसे टाल दिया।"