विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ईरान पर इज़राइली हमला: इसके बारे में क्या जानने की आवश्यकता है?

© AP Photo / Vahid SalemiSmoke rises up after an explosion in Tehran, Iran, Friday, June 13, 2025.
Smoke rises up after an explosion in Tehran, Iran, Friday, June 13, 2025. - Sputnik भारत, 1920, 13.06.2025
सब्सक्राइब करें
इज़राइल ने ईरान पर हवाई आक्रमण किए हैं, जिनका लक्ष्य ईरानी परमाणु कार्यक्रम और शीर्ष सैन्य नेतृत्व था।
इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि "ऑपरेशन राइजिंग लायन" कई दिनों तक चलेगा और यह "ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता के केंद्र" को निशाना बनाएगा।

किन ठिकानों पर हमला किया गया

▪️ ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े दर्जनों स्थान
▪️ नतांज़ में मुख्य संवर्धन सुविधा (IAEA द्वारा पुष्टि की गई)
▪️ लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताएं (इज़राइली रिपोर्ट के अनुसार)

हमले में मारे गए ईरानी शीर्ष सैन्य अधिकारी

▪️ जनरल हुसैन सलामी – IRGC के कमांडर-इन-चीफ
▪️ मेजर जनरल गोलाम अली राशिद – ईरानी सशस्त्र बलों के केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर
▪️ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी – ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ
▪️ परमाणु वैज्ञानिक: डॉ. तेहरांची और डॉ. फरीदून अब्बासी
ईरानी विदेश मंत्रालय ने हमले को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन और सीधी आक्रामकता बताया। ईरान के अनुसार, उसे इस आक्रामकता का वैध और कानूनी प्रतिउत्तर देने का पूरा अधिकार है।

सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई ने कहा कि "आवासीय क्षेत्रों पर हमला करके इज़राइल ने इस बार अपनी दुष्ट प्रकृति को पहले से कहीं अधिक उजागर किया है।" उन्होंने इज़राइल को "कड़ी सज़ा" का इंतजार करने की चेतावनी दी।

ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने कहा कि "ईरान इस हमले के लिए अमेरिका को भी ज़िम्मेदार मानता है।" हमले के बाद ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है और संकेत दिए हैं कि सैन्य जवाब जल्द दिया जाएगा।

अमेरिकी प्रतिक्रिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डाॅनल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे इन हमलों के बारे में पहले से जानते थे लेकिन अमेरिका ने सैन्य रूप से कोई भाग नहीं लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान पुनः वार्ता की मेज़ पर लौटेगा।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका इन हमलों में संलग्न नहीं है और "हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी बलों की सुरक्षा है।"
A battery of Israel's Iron Dome defense missile system, deployed to intercept rockets, sits in Ashkelon, southern Israel, Aug. 7, 2022.  - Sputnik भारत, 1920, 13.06.2025
राजनीति
इजरायली वायु सेना ने ईरान में परमाणु और सैन्य स्थलों से जुड़े दर्जनों लक्ष्यों को निशाना बनाया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала