विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

आर्मेनिया में सरकार का चर्च पर हमला जारी, कोर्ट ने एक और धर्मगुरु को 2 महीने के लिए किया गिरफ्तार

© SputnikПредстоятель Ширакской епархии архиепископ Микаел Аджапахян направляется в Ереван (27 июня 2025). Эчмиадзин
Предстоятель Ширакской епархии архиепископ Микаел Аджапахян направляется в Ереван (27 июня 2025). Эчмиадзин - Sputnik भारत, 1920, 28.06.2025
सब्सक्राइब करें
येरेवन की एक अदालत ने अर्मेनियाई अपोलोस्टिक चर्च (AAC) के आर्कबिशप मिकाएल अजपाहियन को दो महीने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। आर्मेनिया में प्रधानमंत्री और धार्मिक नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बीच यह घटना तब हुई जब देश चुनावों की ओर बढ़ रहा है।

अजपाहियन के वकील ने कहा, "अदालत ने जांच की याचिका स्वीकार कर ली है और मिकाएल अजपाहियन को दो महीने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। यह निर्णय अवैध और निराधार है। बचाव पक्ष इस निर्णय के खिलाफ अपील करने की मंशा रखता है।"

अजपाहियन पर सरकार को उखाड़ फेंकने, देश की सीमाओं को तोड़ने, संप्रभुता को नकारने और संविधान के विरुद्ध हिंसा भड़काने के गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि अजपाहियन ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और राजनीतिक बताया है।
बताया जा रहा है कि येरेवान की अदालत के बाहर पादरियों और आर्कबिशप के समर्थकों ने इकट्ठा होकर कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध जताया।
Archbishop Bagrat Galstanyan - Sputnik भारत, 1920, 26.06.2025
विश्व
आर्मेनिया में तख्तापलट की कथित साजिश के आरोप में प्रमुख आर्कबिशप गिरफ्तार
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала