विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित

© Photo : X/@narendramodiNarendra Modi
Narendra Modi - Sputnik भारत, 1920, 03.07.2025
सब्सक्राइब करें
घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने बुधवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार' से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया, इस सम्मान के लिए पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए इसे "बेहद गर्व की बात" बताया।
पीएम मोदी ने कहा, "मैं घाना के लोगों और सरकार को मुझे 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बताया "यह सम्मान एक जिम्मेदारी भी है, भारत हमेशा घाना के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और एक भरोसेमंद दोस्त और विकास भागीदार के रूप में योगदान देना जारी रखेगा।"
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतर्गत दो दिन के लिए घाना में हैं, इसके बाद वह त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर जाएंगे, उनकी यह यात्रा 2 से 9 जुलाई तक चलेगी।
Indian Prime Minister Narendra Modi - Sputnik भारत, 1920, 02.07.2025
विश्व
पीएम मोदी ने ब्रिक्स और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала