https://hindi.sputniknews.in/20250726/russia-created-perfumes-that-celebrate-technological-independence-and-reflect-the-russian-everyday-9492345.html
रूस ने तकनीकी संप्रभुता और रूसी दैनिक जीवन की खुशबू वाले परफ्यूम बनाए
रूस ने तकनीकी संप्रभुता और रूसी दैनिक जीवन की खुशबू वाले परफ्यूम बनाए
Sputnik भारत
मास्को सरकार के मंत्री और मॉस्को के निवेश एवं औद्योगिक नीति विभाग के प्रमुख अनातोली गारबुज़ोव ने बताया कि राजधानी ने तकनीकी संप्रभुता और रूसी घरेलू ज़िंदगी की खुशबू वाले परफ्यूम विकसित किए हैं।
2025-07-26T08:59+0530
2025-07-26T08:59+0530
2025-07-26T08:59+0530
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
रूस का विकास
रूस
मास्को
तकनीकी विकास
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/07/18/9492919_0:67:1280:787_1920x0_80_0_0_11d35607417aacd5431f4a971eb7086a.jpg
मास्को सरकार के मंत्री और मास्को के निवेश एवं औद्योगिक नीति विभाग के प्रमुख अनातोली गारबुज़ोव ने बताया कि राजधानी ने तकनीकी संप्रभुता और रूसी घरेलू ज़िंदगी की खुशबू वाले परफ्यूम विकसित किए हैं।मास्को की कंपनियों ने पारंपरिक और आधुनिक तत्वों को मिलाकर एक अलग तरह की खुशबू विकसित कर जारी की है।डी.आई. मेंडेलीव रशियन केमिकल-टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परफ्यूम ब्रांड के विशेषज्ञों के साथ मिलकर आईटी उद्योग के माहौल को सटीक रूप से दर्शाने वाली एक जटिल बहुस्तरीय खुशबू तैयार की है, इसमें तकनीकी आजादी, विश्वसनीयता, और परंपराओं और भविष्य का संतुलन दिखाई पड़ता है। इस खुशबू का उपयोग कंपनी के कार्यक्रमों और प्रदर्शन स्टैंडों पर करने के साथ-साथ इसे अरोमा स्टिकर के रूप में इन्फेरिट उपकरणों में भी शामिल किया जाएगा।उदाहरण के लिए, ब्रांड ने बारिश के बाद नम जंगल की गंध की यादों पर आधारित एक खुशबू पेश की जो बचपन की भावनाओं और प्रकृति के साथ सामंजस्य और निकटता की भावना को जगाती है वहीं एक और खुशबू देहाती घर की सुबह से प्रेरित है जहाँ ब्लैक करंट और हरी-भरी हरियाली की खुशबू प्रमुख है।कुछ लोकप्रिय परफ्यूम भी हैं जो सर्दियों की आरामदायक चाय पार्टी की याद दिलाते हैं। इनमें तेज़ उबली हुई काली चाय, गर्मियों की सूखी रसभरी की पत्तियाँ, आलूबुखारा, और पकी हुई सामग्री की हल्की महक शामिल है।
https://hindi.sputniknews.in/20250724/july-storm-navy-drills-in-full-swing-9492125.html
रूस
मास्को
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/07/18/9492919_72:0:1209:853_1920x0_80_0_0_f296cc22bb966be0fc0341c9497e4db9.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
मास्को सरकार के मंत्री, मास्को के निवेश एवं औद्योगिक नीति विभाग के प्रमुख अनातोली गारबुज़ोव, मास्को के तकनीकी आजादी के खूशबु, रूसी घरेलू ज़िंदगी की खुशबू वाले परफ्यूम, रूसी तकनीक, anatoly garbuzov, minister of the moscow government, head of the department of investment and industrial policy of moscow, the scent of technological independence in moscow, perfumes with the smell of russian home life, russian technology,
मास्को सरकार के मंत्री, मास्को के निवेश एवं औद्योगिक नीति विभाग के प्रमुख अनातोली गारबुज़ोव, मास्को के तकनीकी आजादी के खूशबु, रूसी घरेलू ज़िंदगी की खुशबू वाले परफ्यूम, रूसी तकनीक, anatoly garbuzov, minister of the moscow government, head of the department of investment and industrial policy of moscow, the scent of technological independence in moscow, perfumes with the smell of russian home life, russian technology,
रूस ने तकनीकी संप्रभुता और रूसी दैनिक जीवन की खुशबू वाले परफ्यूम बनाए
मास्को के परफ्यूम ब्रांड VDOHNI ने डी.आई. मेंडेलीव रशियन केमिकल-टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी निर्माता "इन्फेरिट ओएस" (सॉफ्टलाइन ग्रुप) के साथ मिलकर तकनीकी संप्रभुता वाली खुशबू विकसित की है।
मास्को सरकार के मंत्री और मास्को के निवेश एवं औद्योगिक नीति विभाग के प्रमुख अनातोली गारबुज़ोव ने बताया कि राजधानी ने तकनीकी संप्रभुता और रूसी घरेलू ज़िंदगी की खुशबू वाले परफ्यूम विकसित किए हैं।
मास्को की कंपनियों ने पारंपरिक और
आधुनिक तत्वों को मिलाकर एक अलग तरह की खुशबू विकसित कर जारी की है।
अनातोली गारबुज़ोव ने कहा, "शहर के समर्थन की बदौलत, परफ्यूम निर्माता नए समाधान तैयार कर रहे हैं, नए उपकरण खरीद रहे हैं और अपनी उत्पाद श्रृंखला को बढ़ा रहे हैं। मास्को परफ्यूम ब्रांडों के अनूठे और अनोखे उत्पादों की शहरवासियों के बीच काफी मांग है। उदाहरण के लिए, एक कंपनी ने तकनीकी संप्रभुता का प्रतीक एक सुगंध विकसित की है, जबकि दूसरी कंपनी रूसी प्रकृति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी की छवि से प्रेरित परफ्यूम बनाती है।"
डी.आई. मेंडेलीव रशियन केमिकल-टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परफ्यूम ब्रांड के विशेषज्ञों के साथ मिलकर आईटी उद्योग के माहौल को सटीक रूप से दर्शाने वाली एक जटिल बहुस्तरीय खुशबू तैयार की है, इसमें तकनीकी आजादी, विश्वसनीयता, और परंपराओं और भविष्य का संतुलन दिखाई पड़ता है। इस खुशबू का उपयोग कंपनी के कार्यक्रमों और प्रदर्शन स्टैंडों पर करने के साथ-साथ इसे अरोमा स्टिकर के रूप में
इन्फेरिट उपकरणों में भी शामिल किया जाएगा।
परफ्यूम ब्रांड की संस्थापक पोलीना काज़ाकोवा के अनुसार, पाककला और सुगंध, कला और सुगंधों के बीच सहयोग वर्तमान में बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन तकनीक और सुगंधों का जोड़ बिल्कुल नया है। मास्को की एक अन्य कंपनी, वोरोनोई, ने अपने ज्यादातर कलेक्शन के लिए प्रेरणा ऐसे अनुभवों और स्मृतियों से ली है, जो आमतौर पर लोगों, खासकर रूस में पले-बढ़े लोगों के लिए परिचित हैं।
उदाहरण के लिए, ब्रांड ने बारिश के बाद नम जंगल की गंध की यादों पर आधारित एक खुशबू पेश की जो बचपन की भावनाओं और प्रकृति के साथ सामंजस्य और निकटता की भावना को जगाती है वहीं एक और खुशबू देहाती घर की सुबह से प्रेरित है जहाँ ब्लैक करंट और हरी-भरी हरियाली की खुशबू प्रमुख है।
कुछ लोकप्रिय परफ्यूम भी हैं जो सर्दियों की आरामदायक चाय पार्टी की याद दिलाते हैं। इनमें तेज़ उबली हुई काली चाय, गर्मियों की सूखी रसभरी की पत्तियाँ, आलूबुखारा, और पकी हुई सामग्री की हल्की महक शामिल है।