https://hindi.sputniknews.in/20250807/bhaarit-ke-saath-rinniitik-saajhedaariii-ko-vyaapk-riuup-se-mjbuut-krinaa-riuus-kii-praathmiktaa-hai-shoigu-9565821.html
भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना रूस की प्राथमिकता है: शोइगु
भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना रूस की प्राथमिकता है: शोइगु
Sputnik भारत
मास्को और नई दिल्ली के बीच मज़बूत और समय-परीक्षित मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, और भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मज़बूत करना रूस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है
2025-08-07T14:23+0530
2025-08-07T14:23+0530
2025-08-07T17:30+0530
भारत-रूस संबंध
भारत
रूस
राष्ट्रीय सुरक्षा
द्विपक्षीय रिश्ते
द्विपक्षीय व्यापार
सर्गेई शोइगू
अजीत डोभाल
हीरा व्यापार
व्यापार गलियारा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/16/8309898_0:0:3072:1728_1920x0_80_0_0_4f826948066c5cda572b7fc498065f47.jpg
"रूस और भारत मैत्री के मजबूत और समय-परीक्षित संबंधों से जुड़े हुए हैं। हमारे देश के लिए, पारस्परिक सम्मान, विश्वास, एक-दूसरे के हितों के प्रति समान विचार और एकीकृत एजेंडे को आगे बढ़ाने की इच्छा के आधार पर भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है," शोइगु ने कहा।साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि "मास्को आधुनिक चुनौतियों और संकटों से निपटने के लिए नई दिल्ली के साथ सक्रिय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।""हम दोनों देशों की सुरक्षा परिषदों के माध्यम से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत जारी रखने को विशेष महत्व देते हैं। नियमित परामर्श से रूसी-भारतीय संबंधों को प्रगाढ़ करने और वर्तमान कठिन अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उन्हें एक नए उच्च स्तर पर ले जाने में सहायता मिलेगी," उन्होंने निष्कर्ष निकाला।
https://hindi.sputniknews.in/20250805/snprbhu-riaashtron-ko-apne-vyaapaariik-saajhedaari-chunne-kaa-adhikaari-bhaarit-dvaariaa-riuusii-tel-khriiid-pri-kremlin-9551557.html
भारत
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/16/8309898_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_6005712bbb8a3ef6345accc3e2595c79.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
मास्को और नई दिल्ली के बीच संबंध, समय-परीक्षित मैत्रीपूर्ण संबंध, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी, रूप से मज़बूत संबंध, रूस की सुरक्षा परिषद, सर्गेई शोइगु, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोभाल के साथ बैठक, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी, रूस की प्राथमिकता
मास्को और नई दिल्ली के बीच संबंध, समय-परीक्षित मैत्रीपूर्ण संबंध, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी, रूप से मज़बूत संबंध, रूस की सुरक्षा परिषद, सर्गेई शोइगु, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोभाल के साथ बैठक, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी, रूस की प्राथमिकता
भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना रूस की प्राथमिकता है: शोइगु
14:23 07.08.2025 (अपडेटेड: 17:30 07.08.2025) मास्को और नई दिल्ली के मध्य मज़बूत और समय-परीक्षित मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, और भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मज़बूत करना रूस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु ने भारत के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक में कहा।
"रूस और भारत मैत्री के मजबूत और समय-परीक्षित संबंधों से जुड़े हुए हैं। हमारे देश के लिए, पारस्परिक सम्मान, विश्वास, एक-दूसरे के हितों के प्रति समान विचार और एकीकृत एजेंडे को आगे बढ़ाने की इच्छा के आधार पर भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है," शोइगु ने कहा।
साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि "मास्को आधुनिक चुनौतियों और संकटों से निपटने के लिए नई दिल्ली के साथ सक्रिय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।"
"हम एक नई, अधिक न्यायसंगत और टिकाऊ विश्व व्यवस्था बनाने, अंतर्राष्ट्रीय कानून की सर्वोच्चता सुनिश्चित करने और आधुनिक चुनौतियों और संकटों का संयुक्त रूप से सामना करने के लिए सक्रिय सहयोग जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं," शोइगु ने जोर देकर कहा।
"हम दोनों देशों की सुरक्षा परिषदों के माध्यम से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत जारी रखने को विशेष महत्व देते हैं। नियमित परामर्श से रूसी-भारतीय संबंधों को प्रगाढ़ करने और वर्तमान कठिन अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उन्हें एक नए उच्च स्तर पर ले जाने में सहायता मिलेगी," उन्होंने निष्कर्ष निकाला।