रूस का वर्ष की पहली छमाही में भारत को सूअर के मांस का निर्यात चौगुना
12:44 09.09.2025 (अपडेटेड: 12:46 09.09.2025)
© AP Photo / Peter MorrisonShopworkers remove Irish pork products from the shelves of a Tesco supermarket in Belfast, Northern Ireland (File)

© AP Photo / Peter Morrison
सब्सक्राइब करें
Sputnik द्वारा भारतीय सांख्यिकीय आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में रूस द्वारा भारत को सूअर के मांस के निर्यात में चार गुना वृद्धि होने के कारण मास्को भारत को सूअर के मांस का दूसरा प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया।
इस प्रकार, रूसी कंपनियों ने भारतीय बाजार में 1.26 मिलियन डॉलर कीमत का सूअर का मांस भेजा जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में इस निर्यात की मात्रा 3 लाख 20 हज़ार डॉलर थी।
इस निर्यात में वृद्धि होने के साथ ही भारत को इस मांस की आपूर्ति करने में रूस ने स्पेन को पीछे छोड़ दिया है और इस मांस के निर्यात में मास्को भारत का दूसरा प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया है।
हालांकि बेल्जियम अग्रणी रहा, जिसकी आपूर्ति 20% बढ़कर 1.32 मिलियन डॉलर तक पहुँच गई है।
इटली शीर्ष तीन में शामिल रहा, जिसका निर्यात साल-दर-साल 5% बढ़कर 1 लाख 90 हज़ार डॉलर हो गया। वहीं स्पेन अपने निर्यात में तीन गुना लगभग 1 लाख 10 हज़ार डॉलर की गिरावट के बाद दूसरे से चौथे स्थान पर आ गया।