- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

अज़ाल विमान दुर्घटना आकाश में यूक्रेनी ड्रोन की मोजूदगी से जुड़े हैं: पुतिन

© Sputnik / Grigory Sysoev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin and Azerbaijani President Ilham Aliyev
Russian President Vladimir Putin and Azerbaijani President Ilham Aliyev - Sputnik भारत, 1920, 09.10.2025
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ताजिकिस्तान के दुशांबे में अज़रबैजानी नेता इल्हाम अलीयेव से मुलाकात के दौरान कहा कि रूस तीन यूक्रेनी ड्रोनों पर नज़र रख रहा था, जो दुर्घटना के दिन उसकी सीमा में घुसे थे।
रूसी सेना द्वारा दागी गई दो वायु रक्षा मिसाइलें सीधे AZAL विमान पर नहीं लगीं बल्कि वे कुछ मीटर की दूरी पर ही फट गईं। विमान को संभावित रूप से मिसाइलों के वारहेड्स से नहीं, बल्कि उसके टुकड़ों से क्षति पहुंची थी, पुतिन ने कहा।

साथ ही उन्होंने कहा कि रूस मौजूदा समझौतों के अनुसार अज़रबैजानी विमान दुर्घटना की जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।

पिछले वर्ष 25 दिसंबर को बाकू से ग्रोज़्नी जा रहा अज़रबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान पश्चिमी कज़ाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
जब विमान उतरने की तैयारी कर रहा था, यूक्रेनी आतंकवादियों ने कामिकेज़ ड्रोनों से चेचन गणराज्य के ग्रोज़्नी और उत्तरी ओसेशियन गणराज्य के व्लादिकावकाज के नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला किया, और रूसी वायु रक्षा इन हमलों को विफल कर रही थी।
Крушение самолета в Актау - Sputnik भारत, 1920, 25.12.2024
विश्व
अज़रबैजान एयरलाइंस का विमान कज़ाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала