यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में लेनिनो बस्ती को मुक्त करा लिया: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंMLRS Grad in combat action
MLRS Grad in combat action - Sputnik भारत, 1920, 20.10.2025
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि रूस के त्सेंत्र सैन्य समूह ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में लेनिनो बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
"एक्टिव हमले ऑपरेशन के परिणामस्वरूप, त्सेंत्र सैन्य समूह की इकाइयों ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में लेनिनो बस्ती को मुक्त करा लिया," मंत्रालय ने एक बयान में कहा।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस के त्सेंत्र सैन्य समूह ने पिछले एक दिन में 510 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को मार गिराया है।

इस कार्रवाई में "यूक्रेनी सेना के 510 सैनिक, चार लड़ाकू बख्तरबंद गाड़ियां, छह कारें और तीन तोपें नष्ट हो गईं," मंत्रालय ने एक बयान में कहा।

रूस के ज़ापाद सैन्य समूह ने 230 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को मार गिराया है, जबकि यूग सैन्य समूह ने 220 सैनिकों को मार गिराया है। रूस के वोस्तोक सैन्य समूह ने 350 से अधिक और सेवेर सैन्य समूह ने पिछले दिन 200 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
इसके अलावा, रूसी सेना ने यूक्रेनी डिफेंस इंडस्ट्री कॉम्प्लेक्स एंटरप्राइजेज के संचालन में मदद करने वाली ऊर्जा सुविधा को नुकसान पहुंचाया है, बयान में कहा गया।
A Russian Buk-M3 air defence system is seen amid Russia's military operation in Ukraine in Kharkiv region - Sputnik भारत, 1920, 17.10.2025
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा बलों ने बीती रात 61 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала