- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस-ईरान के रिश्ते बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं: पुतिन

© Sputnik / Kristina Kormilitsyna / मीडियाबैंक पर जाएंPutin shaking hands with Iran's President Masoud Pezeshkian
Putin shaking hands with Iran's President Masoud Pezeshkian - Sputnik भारत, 1920, 12.12.2025
सब्सक्राइब करें
ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान को समर्थन देने के लिए रूस को धन्यवाद भी दिया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ बैठक में शुक्रवार को कहा कि रूस और ईरान के बीच रिश्ते बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ बैठक में पुतिन ने कहा, "मैं यह बताना चाहूंगा कि हमारे देशों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे से बढ़ रहे हैं।"
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और ईरान गैस और बिजली के क्षेत्र में साझेदारी पर बात कर रहे हैं, साथ ही संयुक्त राष्ट्र (UN) में ईरानी परमाणु प्रोग्राम पर भी मिलकर काम कर रहे हैं।
इसके अलावा, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस और ईरान बुशहर परमाणु ऊर्जा प्लांट और नॉर्थ साउथ कॉरिडोर जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास प्रोजेक्टों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग जारी है और तेहरान रूस के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पुतिन ने कहा कि ईरान और रूस के बीच व्यापार पिछले साल 13% बढ़ा और इस साल 8% और बढ़ा है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में पेज़ेशकियन ने कहा, "पिछले साल, ट्रेड 13% बढ़ा था, और इस साल, पहली तीन तिमाहियों में, यह 8% बढ़ा है। और व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते के मुताबिक, हम समझौते को लागू करने के लिए पक्का इरादा रखते हैं।

India China flags - Sputnik भारत, 1920, 12.12.2025
राजनीति
भारत और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति पर जताई संतुष्टि
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала