राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति पर जताई संतुष्टि

CC0 / / India China flags
India China flags - Sputnik भारत, 1920, 12.12.2025
सब्सक्राइब करें
चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि भारत और चीनी विदेश मंत्रालय प्रतिनिधियों की बीजिंग में आयोजित द्विपक्षीय राजनयिक वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में आई सकारात्मक उन्नति का स्वागत किया।
बीजिंग और नई दिल्ली के बीच वार्ता गुरुवार को हुई, जिसमें चीनी पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के एशिया विभाग के निदेशक लियू जिन्सुन ने किया।

दोनों पक्षों ने हाल के सप्ताहों में संबंधों में दर्ज प्रगति की पुष्टि कर आश्वासन दिया कि तियानजिन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात में तय प्रमुख समझौतों को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा।
चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि दोनों देश मतभेदों और संवेदनशील मुद्दों को सही तरीके से सुलझाने के साथ साथ बहुपक्षीय ढाँचों, अंतरराष्ट्रीय मंचों और क्षेत्रीय मामलों में समन्वय और संवाद को मजबूत करेंगे। दोनों देशों ने बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के समर्थन करने का दुबारा जिक्र किया।
चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक को दोनों पक्षों ने "रचनात्मक, सकारात्मक वातावरण में आयोजित सफल परामर्श" के रूप में आंका और यह भी कहा कि महत्वपूर्ण स्तर पर सहमति बनी है।
Oil rig - Sputnik भारत, 1920, 11.12.2025
व्यापार और अर्थव्यवस्था
रूस से भारत का कच्चे तेल का आयात छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँचने वाला है: शिप ट्रैकिंग डेटा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала