यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने वायसोकोये और स्वेतलोए बस्तियों को यूक्रेनी सेना से मुक्त कराया: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Александр Харченко / मीडियाबैंक पर जाएंОсвобожденный российскими войсками Красноармейск
Освобожденный российскими войсками Красноармейск - Sputnik भारत, 1920, 20.12.2025
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रूसी सेना ने विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में दो और बस्तियों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "निर्णायक कार्रवाई के परिणामस्वरूप रूसी सेना के सेवेर ग्रुप की इकाइयों ने सूमी क्षेत्र के वायसोकोये गांव को मुक्त करा लिया।"
सेवेर ग्रुप की इकाइयों ने कई क्षेत्रों में यूक्रेनी सेना पर हमला किया जिससे दुश्मन के लगभग 200 सैनिक मारे गए तथा सैन्य वाहन, तोपें, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और गोला-बारूद के गोदाम नष्ट किए गए।
रूसी सेना के ज़ापाद ग्रुप ने अग्रिम मोर्चे पर अपनी स्थिति बेहतर की। खार्कोव क्षेत्र और डीपीआर में यूक्रेन की मैकेनाइज़्ड, एयर असॉल्ट ब्रिगेड और नेशनल गार्ड की इकाइयों पर हमले किए गए, जिसमें यूक्रेनी पक्ष के 240 से अधिक सैनिक मारे गए। एक टैंक, बख़्तरबंद वाहन, तोपें, जिनमें पलाडिन शामिल है, साथ ही गोदाम और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी नष्ट किए गए।
यूग सैन्य समूह की इकाइयों ने बेहतर मोर्चे और पोज़िशन लीं। किरोवो, कोंस्तांतिनोवका, क्रामातोर्स्क और डीपीआर के अन्य क्षेत्रों में यूक्रेन सशस्त्र बल और नेशनल गार्ड पर हमला किया गया। दुश्मन सेना के 265 से अधिक सैनिक मारे गए। बख़्तरबंद वाहन, गाड़ियाँ, एक तोप और रडार सिस्टम नष्ट हुए।
त्सेंत्र सैन्य समूह ने डीपीआर में स्वेतलोये बस्ती को मुक्त कराया। दिमित्रोव में घिरी हुई यूक्रेन सशस्त्र बल इकाइयों को नष्ट करना जारी रहा। डीपीआर के कई इलाकों में यूक्रेन सशस्त्र बल, मरीन इन्फैंट्री, नेशनल गार्ड और क्षेत्रीय रक्षा बलों पर हमले किए गए।
इस दिशा में दुश्मन के कुल नुकसान लगभग 525 सैनिक रहे। बख़्तरबंद वाहन, जिनमें स्ट्राइकर शामिल है, तोपें, गाड़ियाँ और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम नष्ट किए गए।
Пуск ракеты зенитно-ракетным комплексом Панцирь-С  - Sputnik भारत, 1920, 20.12.2025
यूक्रेन संकट
रूस ने रात भर में 27 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए: रूसी रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала