यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

बीते हफ़्ते यूक्रेन को रूस के साथ लड़ाई में लगभग 9000 सैनिकों से हाथ धोना पड़ा: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen
Russian servicemen - Sputnik भारत, 1920, 02.01.2026
सब्सक्राइब करें
विशेष सैन्य अभियान के बारे में नई जानकारी साझा करते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते हफ़्ते रूस के साथ लड़ाई में यूक्रेन के करीब 9,000 सैनिक मारे गए।
मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले हफ़्ते रूसी सेना के त्सेन्ट्र (सेंटर) ग्रुप के साथ लड़ाई में यूक्रेन ने सबसे ज़्यादा सैनिकों को खो दिया है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इस दिशा में दुश्मन को 3,305 से ज़्यादा सैनिकों, 24 बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों, 32 मोटर वाहनों, नौ फील्ड आर्टिलरी तोपों और दो इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्टेशनों का नुकसान हुआ है।"
मंत्रालय ने साथ ही कहा कि रूसी सेना के ज़ापाद (पश्चिम) ग्रुप ने इस हफ़्ते 1,390 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों को खत्म कर दिया है, जबकि रूसी सेना के सेवर (उत्तर) ग्रुप के साथ लड़ाई में यूक्रेन ने 1,305 से ज़्यादा सैनिक भी खो दिए।
बयान में यह भी कहा गया कि पिछले एक हफ़्ते में रूसी सेना के वोस्तोक (पूर्व) ग्रुप ने 1,405 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों, युग (दक्षिण) ग्रुप ने 1,295 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों तथा द्नेप्र ग्रुप ने 365 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है।
Russian servicemen of the 85th Separate Motor Rifle Brigade, 2nd Army Corps, fire a 9K55 Grad 1 multiple rocket launcher towards Ukrainian positions in the Artemovsk (Bakhmut) area of the frontline - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2025
यूक्रेन संकट
रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेनी सैन्य उद्योग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ऊर्जा सुविधाओं पर किया हमला
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала