https://hindi.sputniknews.in/20260113/trinp-kaa-ne-surikshaa-siddhaant-ke-tht-riuus-ke-saath-baatchiit-pri-dhyaan-puuriv-pentaagn-adhikaariii-10336555.html
ट्रंप का नए सुरक्षा सिद्धांत के तहत रूस के साथ बातचीत पर ध्यान: पूर्व पेंटागन अधिकारी
ट्रंप का नए सुरक्षा सिद्धांत के तहत रूस के साथ बातचीत पर ध्यान: पूर्व पेंटागन अधिकारी
Sputnik भारत
पूर्व पेंटागन अधिकारी डेविड पाइन ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन संघर्ष खत्म करने के लिए रूस के साथ शांति समझौते में मध्यस्थता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन चुनौती उनके कट्टरपंथी सीनियर कैबिनेट सलाहकारों से है।
2026-01-13T11:24+0530
2026-01-13T11:24+0530
2026-01-13T11:24+0530
राजनीति
रूस का विकास
रूस
मास्को
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन
डॉनल्ड ट्रम्प
अमेरिका
वाशिंगटन
मारिया ज़खारोवा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/01/0d/10336854_0:153:3072:1881_1920x0_80_0_0_8e6bc80377e2e27d897c8ac74a1c5cc8.jpg
EMP टास्क फोर्स के स्कॉलर और पूर्व पेंटागन अधिकारी डेविड पाइन ने Sputnik को बताया कि इस बात के साफ संकेत हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन संघर्ष खत्म करने के लिए रूस के साथ शांति समझौते में मध्यस्थता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन चुनौती उनके कट्टरपंथी सीनियर कैबिनेट सलाहकारों से है।विशेषज्ञ ने आगे बताया कि वेनेजुएला अभियान में भी ऐसी ही स्थिति थी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के 2025 की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में बताए गए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति हासिल करने के लक्ष्य के खिलाफ थी।इससे पहले, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में इस बात से इनकार नहीं किया था कि वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान व्यक्तिगत राजनीतिक मकसद से प्रभावित हो सकता है और यह क्यूबा के प्रवासियों के वंशज विदेश मंत्री मार्को रुबियो की स्थिति से जुड़ा हो सकता है। क्यूबा और वेनेजुएला लंबे समय से राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों से जुड़े हुए हैं।इसी पहले तेल टैंकर मरीनरा को जब्त करने के बाद, अमेरिका ने रूस के अनुरोध पर चालक दल के दो रूसी नागरिकों को रिहा कर दिया जिसके जवाब में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और अमेरिकी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।"
https://hindi.sputniknews.in/20260109/ameriikaa-ne-mairiineriaa-tainkri-se-do-riuusii-naagriikon-ko-riihaa-kiyaa-videsh-mntraaly-10326441.html
रूस
मास्को
यूक्रेन
अमेरिका
वेनेजुएला
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/01/0d/10336854_85:0:2816:2048_1920x0_80_0_0_25bec401bf5bfcf60cf26bc919e42125.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
ट्रंप रूस शांति वार्ता, यूक्रेन युद्ध अपडेट, us रूस संबंध समाचार, याल्टा 2.0 समझाया गया, वेनेजुएला अभियान विवाद,trump russia peace talks,ukraine war update,us russia relations news, yalta 2.0 explained,venezuela campaign row
ट्रंप रूस शांति वार्ता, यूक्रेन युद्ध अपडेट, us रूस संबंध समाचार, याल्टा 2.0 समझाया गया, वेनेजुएला अभियान विवाद,trump russia peace talks,ukraine war update,us russia relations news, yalta 2.0 explained,venezuela campaign row
ट्रंप का नए सुरक्षा सिद्धांत के तहत रूस के साथ बातचीत पर ध्यान: पूर्व पेंटागन अधिकारी
पूर्व पेंटागन अधिकारी ने बार-बार "याल्टा 2.0" के महत्व पर जोर दिया है और कहा कि यह एक ऐसा शब्द है जो हितों और प्रभाव क्षेत्रों के संतुलन पर आधारित एक नई, स्थिर विश्व व्यवस्था का वर्णन करता है। पाइन का मानना है कि कुल मिलाकर वैश्विक रुझान इसी दिशा में बढ़ रहा है।
EMP टास्क फोर्स के स्कॉलर और पूर्व पेंटागन अधिकारी डेविड पाइन ने Sputnik को बताया कि इस बात के साफ संकेत हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन संघर्ष खत्म करने के लिए रूस के साथ शांति समझौते में मध्यस्थता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन चुनौती उनके कट्टरपंथी सीनियर कैबिनेट सलाहकारों से है।
पाइन कहते हैं, "वे उन्हें बार-बार कह रहे हैं कि यूक्रेन की मंजूरी के बिना कोई शांति समझौता नहीं हो सकता और यह बात बिल्कुल सच नहीं है।"
विशेषज्ञ ने आगे बताया कि
वेनेजुएला अभियान में भी ऐसी ही स्थिति थी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के 2025 की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में बताए गए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति हासिल करने के लक्ष्य के खिलाफ थी।
पाइन का तर्क है कि ट्रंप का पश्चिमी गोलार्ध पर ध्यान लगाना प्रभाव क्षेत्र के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है, लेकिन आक्रामक सैन्य कार्रवाईयां करना नुकसानदायक हैं।
इससे पहले, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में इस बात से इनकार नहीं किया था कि वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान व्यक्तिगत राजनीतिक मकसद से प्रभावित हो सकता है और यह क्यूबा के प्रवासियों के वंशज
विदेश मंत्री मार्को रुबियो की स्थिति से जुड़ा हो सकता है। क्यूबा और वेनेजुएला लंबे समय से राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों से जुड़े हुए हैं।
इसी पहले तेल टैंकर मरीनरा को जब्त करने के बाद, अमेरिका ने रूस के अनुरोध पर चालक दल के दो रूसी नागरिकों को रिहा कर दिया जिसके जवाब में रूसी विदेश मंत्रालय की
प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और अमेरिकी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।"