- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

आज ‘'जिसके पास ताकत है वही अपने सच’ का खेल चल रहा है: रूसी विदेश मंत्री लवरोव

सब्सक्राइब करें
रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव मंगलवार को मास्को में रूसी कूटनीति के परिणामों पर अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
रूसी विदेश मंत्री लवरोव ने अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आज की दुनिया में ताकत ही 'सच' तय कर रही है।
रूसी विदेश मंत्री लवरोव ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले को क्रूर सशस्त्र आक्रमण बताया।

उन्होंने साथ ही कहा कि रूस ईरान में हालात को अस्थिर करने की बाहरी ताकतों के प्रयासों को लेकर चिंतित है।

रूस के विदेश मंत्री ज़ोर देकर कहा कि रूस की भारत के साथ साझेदारी खास बनी हुई है, पिछले वर्ष राष्ट्रपति पुतिन की नई दिल्ली यात्रा से यह और मज़बूत हुई है।

विदेश मंत्री लवरोव ने विश्व व्यवस्था के लिए आगे क्या है इस पर बात की

एक बहुध्रुवीय दुनिया बन रही है।
रूस-इंडिया-चीन (RIC) त्रिकोण अभी भी मौजूद है।
RIC ने BRICS के लिए नींव रखी।

रूस यूक्रेन संकट का कूटनीतिक समाधान ढूंढने के लिए प्रतिबद्ध: लवरोव

रूस के विदेश मंत्री लवरोव ने दावा किया कि यूक्रेन संकट का कूटनीतिक समाधान ढूंढने के लिए रूस प्रतिबद्ध है।

लवरोव ने कहा “हम प्रतिबद्ध हैं, जैसा कि राष्ट्रपति [व्लादिमीर] पुतिन ने बार-बार जोर देकर कहा है, कि यूक्रेन संकट का कूटनीतिक समाधान निकाला जाए।”

मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ अमेरिका के यूक्रेन संघर्ष शांति समाधान प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन पर अपना रुख बदलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।
लवरोव ने कहा कि यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए रूस की ओर से कभी भी सद्भाव की कमी नहीं रही, लेकिन पश्चिम ने सभी समझौतों को कमजोर करने की कोशिश की।

लवरोव के अन्य महत्वपूर्ण बयान:

रूस, भारत-रूस-चीन फॉर्मेट की बैठक फिर से शुरू करने की कोशिशें तेज़ कर रहा है
रूस CIS, CSTO और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के भीतर अच्छे पड़ोसी संबंध बनाने में लगे रहेगा, और समान तथा अविभाज्य सुरक्षा की महाद्वीपीय संरचना विकसित करने का लक्ष्य रखता है।
रूस ने पिछले वर्ष ब्राजील की ब्रिक्स अध्यक्षता का सक्रिय समर्थन किया, और साझेदार रूस की 2024 की अध्यक्षता के दौरान आरंभ करी गईं परियोजनाओं को जारी रख रहे हैं।
उत्तर कोरिया ने यूक्रेनी सैनिकों से कुर्स्क क्षेत्र की मुक्ति में रूस को “भाईचारे वाले स्तर की सहायता” प्रदान की।
रूस और चीन के मध्य संबंध गहराई और विस्तार दोनों में अभूतपूर्व स्तर पर हैं।
लवरोव ने रूस-भारत संबंधों के रणनीतिक चरित्र पर जोर दिया।
तीसरे रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन की तैयारियाँ चल रही हैं।
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov - Sputnik भारत, 1920, 20.01.2026
रूस की खबरें
विदेश मंत्री लवरोव द्वारा रूसी कूटनीति के पिछले वर्ष के परिणामों की समीक्षा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала