राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

US ईरान को संभव बातचीत के लिए इशारे का प्रस्ताव चेतावनी जैसा: रूसी उपविदेश मंत्री

© AP PhotoThis combo of pictures show President Donald Trump, left, addressing a joint session of Congress at the Capitol in Washington, March 4, 2025
This combo of pictures show President Donald Trump, left, addressing a joint session of Congress at the Capitol in Washington, March 4, 2025 - Sputnik भारत, 1920, 03.02.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान को इशारे भेज रहा है कि बातचीत अभी मुमकिन है, लेकिन जो प्रस्ताव दिया जा रहा है वह एक अंतिम चेतावनी की तरह है।

रयाबकोव ने पत्रकारों से कहा, "[US राष्ट्रपति डोनाल्ड] ट्रंप प्रशासन तेहरान को संकेत भेज रहा है कि समझौते पर पहुंचने का मौका अभी भी है, लेकिन यह दूसरी बात है कि किस आधार पर और किन शर्तों पर। मेरी राय में, जो प्रस्ताव दिया जा रहा है, वह तेहरान को चेतावनी जैसा है।"

वहीं दूसरी तरफ पिछले महीने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया था कि अमेरिकी साझेदार भी मध्य पूर्व में युद्ध की हालातों को पनपने नहीं देना चाहते हैं क्योंकि ईरान पर US का हमला एक बड़े इलाके में लड़ाई शुरू कर सकता है।
इसके साथ साथ अमेरिका की साझेदार माने जाने वाले सऊदी अरब और UAE ने पहले ही साफ कर दिया है कि वे ईरान पर हमले के लिए अपने वायु क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।
President Donald Trump speaks to House Republican lawmakers during their annual policy retreat, Tuesday, Jan. 6, 2026, in Washington - Sputnik भारत, 1920, 28.01.2026
विश्व
ईरान की तरफ अभी एक और नौसैनिक बेड़ा जा रहा है: ट्रंप
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала