https://hindi.sputniknews.in/20260206/iran-deploys-its-newest-ballistic-missile-khorramshahr-4-on-combat-duty-reports-10450510.html
ईरान ने अपनी सबसे नई बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर-4 को कॉम्बैट ड्यूटी पर किया तैनात: रिपोर्ट्स
ईरान ने अपनी सबसे नई बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर-4 को कॉम्बैट ड्यूटी पर किया तैनात: रिपोर्ट्स
Sputnik भारत
ईरानी प्रसारक प्रेसटीवी ने गुरुवार को बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपनी नवीनतम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, खोर्रमशहर-4, को अपने एक बेस पर तैनात किया है
2026-02-06T16:01+0530
2026-02-06T16:01+0530
2026-02-06T16:01+0530
विश्व
ईरान
बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली
बैलिस्टिक मिसाइल
परमाणु हथियार
अमेरिका
रक्षा मंत्रालय (mod)
रक्षा-पंक्ति
वायु रक्षा
राष्ट्रीय सुरक्षा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/06/17/9339691_0:187:3200:1986_1920x0_80_0_0_124d2777fc066caf1011d0459f08e8fa.jpg
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खोर्रमशहर-4 की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर यानी 1,200 मील है और यह 1,500 किलोग्राम अर्थात 3,300 पाउंड का विस्फोटक वॉरहेड ले जाने में सक्षम है।उन्होंने यह भी कहा कि ईरान "अपनी स्थिति से पीछे नहीं हटेगा और युद्ध नहीं चाहता है," साथ ही यह चेतावनी भी दी कि "दुश्मन की कोई भी गलती का कड़ा जवाब दिया जाएगा।"शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के ओमान में परमाणु वार्ता करने की उम्मीद है।जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एक "बहुत बड़ा बेड़ा" ईरान की तरफ जा रहा है, और उन्होंने उम्मीद जताई कि तेहरान बातचीत करने और एक "निष्पक्ष और बराबरी वाला" समझौता करने के लिए तैयार होगा, जिसमें परमाणु हथियारों को पूरी तरह से छोड़ना शामिल होगा। राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं हुआ तो देश पर भविष्य में होने वाला कोई भी अमेरिकी हमला पिछले हमलों से "कहीं ज़्यादा बुरा" होगा।
https://hindi.sputniknews.in/20260206/27-frivriii-ko-riegistaan-men-guunjegii-iaf-ke-grijnaa-100-se-jyaadaa-eyrikraaft-honge-shaamil-10449214.html
ईरान
अमेरिका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/06/17/9339691_103:0:2834:2048_1920x0_80_0_0_665cfe3877f9fe31d844b87a937dd576.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
नई बैलिस्टिक मिसाइल, खोर्रमशहर-4 मिसाइल, ईरानी प्रसारक, प्रेसटीवी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स, लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, खोर्रमशहर-4 बेस पर तैनात, ईरानी राजनयिक का समूह, परमाणु हथियार
नई बैलिस्टिक मिसाइल, खोर्रमशहर-4 मिसाइल, ईरानी प्रसारक, प्रेसटीवी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स, लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, खोर्रमशहर-4 बेस पर तैनात, ईरानी राजनयिक का समूह, परमाणु हथियार
ईरान ने अपनी सबसे नई बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर-4 को कॉम्बैट ड्यूटी पर किया तैनात: रिपोर्ट्स
ईरानी प्रसारक प्रेसटीवी ने गुरुवार को बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपनी नवीनतम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, खोर्रमशहर-4, को अपने एक बेस पर तैनात किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खोर्रमशहर-4 की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर यानी 1,200 मील है और यह 1,500 किलोग्राम अर्थात 3,300 पाउंड का विस्फोटक वॉरहेड ले जाने में सक्षम है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के राजनीतिक मामलों के डिप्टी कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल यादोल्लाह जवानी ने गुरुवार को अल मयादीन प्रसारक को बताया कि ईरान के खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल के प्रदर्शन ने अमेरिका को यह संकेत दिया कि तेहरान का अपनी रक्षा क्षमताओं को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान "अपनी स्थिति से पीछे नहीं हटेगा और युद्ध नहीं चाहता है," साथ ही यह चेतावनी भी दी कि "दुश्मन की कोई भी गलती का कड़ा जवाब दिया जाएगा।"
जवानी ने कथित तौर पर यह भी कहा कि ईरानी राजनयिक का एक समूह ओमान में अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत को "पूरे आत्मविश्वास के साथ, ईरान की शक्तियों और सैन्य क्षमताओं पर भरोसा करते हुए" कर पाएगा।
शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के ओमान में परमाणु वार्ता करने की उम्मीद है।
जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एक "बहुत बड़ा बेड़ा" ईरान की तरफ जा रहा है, और उन्होंने उम्मीद जताई कि तेहरान बातचीत करने और एक "निष्पक्ष और बराबरी वाला" समझौता करने के लिए तैयार होगा, जिसमें
परमाणु हथियारों को पूरी तरह से छोड़ना शामिल होगा। राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं हुआ तो देश पर भविष्य में होने वाला कोई भी अमेरिकी हमला पिछले हमलों से "कहीं ज़्यादा बुरा" होगा।