Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

रूबियो की म्यूनिख टिप्पणी, अस्तित्वहीन विश्व-दृष्टि को व्यवस्थित करने का प्रयास: विशेषज्ञ

© AP Photo / Michael ProbstUnited States Secretary of State Marco Rubio speaks during the Munich Security Conference in Munich, Germany, Saturday, Feb. 14, 2026.
United States Secretary of State Marco Rubio speaks during the Munich Security Conference in Munich, Germany, Saturday, Feb. 14, 2026. - Sputnik भारत, 1920, 14.02.2026
सब्सक्राइब करें
कर्टिन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जो सिराकुसा ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में रूबियो के भाषण के लेकर Sputnik को बताया कि अमेरिकी प्रशासन की विदेश नीति का विश्लेषण कठिन है, क्योंकि उसके बयानों में अधिकांशतः सुसंगत तर्क नहीं होता है।
सिराकुसा ने कहा कि व्हाइट हाउस ने शुरुआत में दीर्घकालिक संघर्षों से बचने की बात कही थी, लेकिन अब उसकी नीति अप्रत्याशित हो गई है, जो वैश्विक स्थिरता के लिए अधिक खतरनाक है।

विशेषज्ञ ने कहा, "अब रूबियो की जिम्मेदारी ऐसी विश्व-दृष्टि को उचित ठहराने की है, जो वास्ताव रूप से अस्तित्व में ही नहीं है।"

वाशिंगटन जटिल वैश्विक रणनीति में संलग्न होने की अपेक्षा घरेलू दर्शकों के लिए समाधान निकालने के सहज साधन के रूप में ईरान और वेनेजुएला जैसे देशों के साथ विदेश नीति संबंधी झगड़ों का उपयोग कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की रूबियो की आलोचना का जवाब देते हुए, सिराकुसा ने याद दिलाया कि "अंतरराष्ट्रीय निकायों से मुंह मोड़ने की यह प्रवृत्ति अमेरिकी राजनीति में एक पुरानी कहानी है, जो प्रथम विश्व युद्ध के बाद देश के राष्ट्र संघ से बाहर निकलने के निर्णय की प्रतिध्वनि करती है।"

सिराकुसा ने कहा, "मार्को रूबियो के इस दावे कि अमेरिका एकांगी कार्रवाई के लिए तैयार है, उसे मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका में अमेरिकी हस्तक्षेप और उसके बाद आई अस्थिरता के ऐतिहासिक अनुभव से जोड़ना जटिल है। यह रुख सदैव ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सामूहिक रक्षा की वक्रपटुता के ठीक विपरीत ही रहा है।"

Representative image - Sputnik भारत, 1920, 12.02.2026
विश्व
US और रूस को हथियार नियंत्रण संधि पर 'मुश्किल रुकावटों' से निपटना होगा: थिंक टैंक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала