https://hindi.sputniknews.in/20260226/trinp-ke-slaahkaari-chaahte-hain-ki-ijriaail-phle-iiriaan-pri-hmlaa-krie-riiporit-10531485.html
ट्रंप के सलाहकार चाहते हैं कि पहले इज़राइल करे ईरान पर हमला: रिपोर्ट
ट्रंप के सलाहकार चाहते हैं कि पहले इज़राइल करे ईरान पर हमला: रिपोर्ट
Sputnik भारत
पोलिटिको ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार चाहते हैं कि इज़राइल अमेरिका से पहले ईरान पर पहला हमला करे।
2026-02-26T14:14+0530
2026-02-26T14:14+0530
2026-02-26T16:56+0530
विश्व
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रंप
ईरान
इजराइल
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/1a/10531964_0:73:3072:1801_1920x0_80_0_0_170ab06199bccdc427b0c7d5b618c5e0.jpg
रिपोर्ट के मुताबिक अगर इज़राइल पहले कार्रवाई करता है तो अमेरिकी जनता के लिए अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करना आसान हो जाएगा।साथ ही अधिकारियों का कहना है कि इज़राइल के हमले के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा, जिससे तनाव और बढ़ सकता है।संयुक्त ऑपरेशन की भी चर्चारिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका और इज़राइल मिलकर कार्रवाई कर सकते हैं जिसे सबसे संभावित विकल्प माना जा रहा है। ट्रंप के करीबी सूत्रों का मानना है कि अंतिम विकल्प के रूप में अमेरिका ईरान पर बमबारी कर सकता है।ट्रंप पहले भी दे चुके हैं चेतावनी20 फरवरी को ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान पर सीमित हमले की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने तेहरान से समझौता करने की अपील की थी और चेतावनी दी थी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान को "गंभीर परिणाम" भुगतने होंगे।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका का कोई भी हमला, चाहे वह सीमित ही क्यों न हो, उसे पूर्ण आक्रामण माना जाएगा।ईरान के पास अमेरिकी सैन्य जमावड़ाद वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि 150 से अधिक अमेरिकी सैन्य विमान और अमेरिकी नौसेना के लगभग एक-तिहाई जहाज़ ईरान के आसपास तैनात हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260218/trump-growing-tired-of-iran-possibility-of-us-military-action-at-90---reports-10498224.html
अमेरिका
ईरान
इजराइल
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/1a/10531964_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_9965db2181f2e4ca0451ea1eb763705a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार, इज़राइल, अमेरिका, ईरान पर हमला, अमेरिका ईरान पर हमला करेगा?, अमेरिका और इजराइल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार, इज़राइल, अमेरिका, ईरान पर हमला, अमेरिका ईरान पर हमला करेगा?, अमेरिका और इजराइल
ट्रंप के सलाहकार चाहते हैं कि पहले इज़राइल करे ईरान पर हमला: रिपोर्ट
14:14 26.02.2026 (अपडेटेड: 16:56 26.02.2026) पोलिटिको ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार चाहते हैं कि ईरान पर पहला हमला इज़राइल की तरफ से किया जाए।
रिपोर्ट के मुताबिक अगर इज़राइल पहले कार्रवाई करता है तो अमेरिकी जनता के लिए अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करना आसान हो जाएगा।
साथ ही अधिकारियों का कहना है कि इज़राइल के हमले के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा, जिससे तनाव और बढ़ सकता है।
संयुक्त ऑपरेशन की भी चर्चा
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका और इज़राइल मिलकर कार्रवाई कर सकते हैं जिसे सबसे संभावित विकल्प माना जा रहा है। ट्रंप के करीबी सूत्रों का मानना है कि अंतिम विकल्प के रूप में अमेरिका ईरान पर बमबारी कर सकता है।
ट्रंप पहले भी दे चुके हैं चेतावनी
20 फरवरी को ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान पर सीमित हमले की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने तेहरान से समझौता करने की अपील की थी और चेतावनी दी थी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान को "गंभीर परिणाम" भुगतने होंगे।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका का कोई भी हमला, चाहे वह सीमित ही क्यों न हो, उसे पूर्ण आक्रामण माना जाएगा।
ईरान के पास अमेरिकी सैन्य जमावड़ा
द वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि 150 से अधिक अमेरिकी सैन्य विमान और अमेरिकी नौसेना के लगभग एक-तिहाई जहाज़ ईरान के आसपास तैनात हैं।