https://hindi.sputniknews.in/20260301/ameriikii-ijriaaylii-hmle-men-khaameneii-kii-maut-riaashtrpti-auri-nyaaypaalikaa-prmukh-snbhaalenge-desh-kii-kmaan-10544327.html
अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत, राष्ट्रपति और न्यायपालिका प्रमुख संभालेंगे देश की कमान
अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत, राष्ट्रपति और न्यायपालिका प्रमुख संभालेंगे देश की कमान
Sputnik भारत
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार तड़के अमेरिकी-इजरायली मिसाइल हमले में मौत हो गई। इस बीच प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ने बड़ा बयान... 01.03.2026, Sputnik भारत
2026-03-01T11:55+0530
2026-03-01T11:55+0530
2026-03-01T12:01+0530
विश्व
अमेरिका
ईरान
डोनाल्ड ट्रंप
इजराइल
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/04/10/8985907_0:104:2200:1342_1920x0_80_0_0_e0bb33cc8caafb0709e0e196567747e9.jpg
खामेनेई की मौत के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। साथ ही एक सप्ताह तक सरकारी दफ्तर बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस घटना के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और ईरानी सेना ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए बदला लेने की कसम खाई है।शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान समेत कई ईरानी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें भारी नुकसान और नागरिक हताहतों की खबर है। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल और मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।
https://hindi.sputniknews.in/20260301/khnn-se-maignet-tk-durilbh-mdaa-kshetr-men-bhaarit-riuus-shyog-kii-snbhaavnaaen-10532836.html
अमेरिका
ईरान
इजराइल
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/04/10/8985907_137:0:2064:1445_1920x0_80_0_0_b8ee758a7dfa35fe3fe7518e6b8c55d5.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
अमेरिका, ईरान, डोनाल्ड ट्रंप, इजराइल
अमेरिका, ईरान, डोनाल्ड ट्रंप, इजराइल
अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत, राष्ट्रपति और न्यायपालिका प्रमुख संभालेंगे देश की कमान
11:55 01.03.2026 (अपडेटेड: 12:01 01.03.2026) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार तड़के अमेरिकी-इजरायली मिसाइल हमले में मौत हो गई। इस बीच प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रिक्ति की अवधि में देश के राष्ट्रपति, न्यायपालिका प्रमुख और गार्जियन काउंसिल का एक सदस्य सर्वोच्च नेता के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, मोखबर ने कहा, "जब तक नए सर्वोच्च नेता की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक राष्ट्रपति, न्यायपालिका प्रमुख और गार्जियन काउंसिल का एक सदस्य मिलकर जिम्मेदारियां संभालेंगे।"
खामेनेई की मौत के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। साथ ही एक सप्ताह तक सरकारी दफ्तर बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस घटना के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और ईरानी सेना ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए बदला लेने की कसम खाई है।
शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान समेत कई ईरानी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें भारी नुकसान और नागरिक हताहतों की खबर है। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल और मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।