विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

खामेनेई की हत्या पर पुतिन ने जताया शोक, ईरान के राष्ट्रपति को भेजा संदेश

© POOL / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin
Russian President Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 01.03.2026
सब्सक्राइब करें
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान को संवेदना संदेश भेजा है।
क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि खामेनेई की हत्या "मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों का निंदनीय और खुला उल्लंघन" है।
ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, खामेनेई इज़राइल और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों में मारे गए। समाचार एजेंसी तसनीम ने दावा किया कि उनकी मौत शनिवार सुबह तेहरान स्थित उनके कार्यालय में कर दी गई।
शनिवार को अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिनमें राजधानी तेहरान भी शामिल है। हमलों में भारी नुकसान और नागरिकों की मौत की खबरें आ रही हैं।
इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल के ठिकानों और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमले किए।
गौरतलब है कि यह सब ऐसे समय हुआ जब जिनेवा में ओमान की मध्यस्थता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही थी।
रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इस संकट के लिए पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है।
A man walks by a huge screen showing U.S. President Donald Trump, left, and Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, in Tokyo, Wednesday, Jan. 8, 2020. Iran struck back at the United States early Wednesday for killing a top Revolutionary Guards commander, firing a series of ballistic missiles at two military bases in Iraq housing American troops in a major escalation between the two longtime foes. (AP Photo/Koji Sasahara) - Sputnik भारत, 1920, 01.03.2026
विश्व
अमेरिका-इज़राइल बनाम ईरान: हमलों के बाद हालात बेहद गंभीर, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала