ईरान-अमेरिकी इजराइल युद्ध,ईरान-अमेरिकी इजराइल युद्ध अपडेट,ईरान का दुबई पर हमला, ईरान का जबरदस्त हमला,अमेरिका के लड़ाकू विमान गिरे, अमेरिकी दूतावास पर ईरानी हमले, ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले,ईरान-अमेरिकी इजराइल युद्ध पाँचवा दिन
ईरान-अमेरिकी इजराइल युद्ध,ईरान-अमेरिकी इजराइल युद्ध अपडेट,ईरान का दुबई पर हमला, ईरान का जबरदस्त हमला,अमेरिका के लड़ाकू विमान गिरे, अमेरिकी दूतावास पर ईरानी हमले, ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले,ईरान-अमेरिकी इजराइल युद्ध पाँचवा दिन
मध्य पूर्व में अमेरिका-इज़राइल गठबंधन बनाम ईरान युद्ध में दोनों पक्षों की मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में कम से कम 787, लेबनान में लगभग 60, इज़राइल में 12 से ज़्यादा और छह अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।
इज़राइल-अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला जल्द थमता नजर नहीं आ रहा है, आज लगातार पाँचवे दिन भी दोनों पक्षों का एक दूसरे पर हमले करना जारी है।
लगातार हमले, जवाबी कार्रवाई की बढ़ती संख्या को देखते हुए, भारत में विदेश मंत्रालय ने इलाके में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की है।
ईरान ने इज़राइल सहित मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर कई हमले किए, जिसके अंतर्गत एक ईरानी ड्रोन ने रियाद में US दुतावास के CIA बेस पर और दुबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन हमले किए हालांकि इस ड्रोन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, वहीं इज़राइल ने भी हवाई हमले कर जवाबी कार्रवाई की है।
वहीं अमेरिकी मध्य कमांड के चीफ़ एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी अभियान में 50,000 से ज़्यादा सैनिक और 200 लड़ाकू विमान शामिल हैं।
अमेरिका और इज़राइल ने 28 फरवरी को तेहरान समेत ईरान पर हमले किए, जिससे जान माल का नुकसान हुआ और आम लोग मारे गए, हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई भी मारे गए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइली इलाके और पूरे मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य बेसों को निशाना बनाया।
नियमों का उल्लंघन करने के कारण चैट तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है।
आप फिर से भाग ले पाएंगे:∞.
यदि आप अवरोधन से सहमत नहीं हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ॉर्म का उपयोग करें
चर्चा बंद है। आप लेख के प्रकाशन से 24 घंटों के भीतर चर्चा में भाग ले सकते हैं।