Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

अमेरिका ने ईरानी नेतृत्व बदलने का लक्ष्य क्यों रखा है? विशेषज्ञ ने समझाया

© Photo : US Central Command/APThis image from video provided by US Central Command shows a missile being launched from a U.S. Navy ship in support of Operation Epic Fury on Feb. 28, 2026.
This image from video provided by US Central Command shows a missile being launched from a U.S. Navy ship in support of Operation Epic Fury on Feb. 28, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 07.03.2026
सब्सक्राइब करें
संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने 28 फरवरी को ईरान को लक्षित करते हुए आक्रमणों की एक समन्वित श्रृंखला निष्पादित की। जवाब में, ईरान ने मध्य पूर्व में इजरायल के क्षेत्र और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।
अरब देशों के विशेषज्ञ, एसोसिएट प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट फॉर फोरकास्टिंग एंड पॉलिटिकल सेटलमेंट के उप निदेशक अलेक्जेंडर कुजनेत्सोव ने Sputnik को बताया कि ईरान के अगले नेता के चयन में भाग लेने का अमेरिका का प्रयास एक ऐसे परिदृश्य को दोहराने का प्रयास है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि अमेरिका के लिए शासन परिवर्तन “संसाधनों को जब्त करने के लिए मात्र एक व्यावसायिक परियोजना है।“
विशेषज्ञ के अनुसार, अमेरिका के लिए यह “एक व्यवसाय है, इसलिए वे न केवल नई शासन को देखना चाहते हैं, बल्कि इस शासन को अपने नियंत्रण में भी रखना चाहते हैं।“
कुजनेत्सोव ने सरकारों को बदलने की अमेरिकी कार्रवाई को लेकर बताया कि “वेनेजुएला में वे यह कार्रवाई करते हुए लगभग सफल रहे, लेकिन वेनेजुएला और ईरान के बीच बहुत बड़ा अंतर है। वेनेजुएला में, सब कुछ लगभग बिना खून खराबे के चला गया और ईरान में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है, बमबारी हो रही है। ईरान में ऐसा परिदृश्य दोहराना असंभव है, क्योंकि लोग गुस्से में हैं।“
विशेषज्ञ ने कहा कि ईरान, अमेरिका के लिए रूस और चीन को नुकसान पहुँचाने का एक तरीका है। “सबसे पहले, यह एक सहयोगी है। दूसरा बिंदु, चीन ईरान से अपने तेल का 15% आयात करता है।“
Smoke billows after reported strikes on Beirut's southern suburbs, following an escalation between Hezbollah and Israel amid the U.S.-Israeli conflict with Iran, as seen from Baabda, Lebanon, March 6, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 07.03.2026
Sputnik मान्यता
सरकारों को बदलने की अमेरिकी नीति अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के लिए गंभीर संकट उत्पन्न करती है: विशेषज्ञ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала