अमेरिका इज़राइल और ईरान युद्ध,अमेरिका इज़राइल और ईरान युद्ध 12 दिन,मध्यपूर्व में युद्ध,ट्रम्प बयान,ईरान के माइन बिछाने वाले जहाज,अमेरिकी नौसेना,ईरान के हमले,इजराइल के हमले
अमेरिका इज़राइल और ईरान युद्ध,अमेरिका इज़राइल और ईरान युद्ध 12 दिन,मध्यपूर्व में युद्ध,ट्रम्प बयान,ईरान के माइन बिछाने वाले जहाज,अमेरिकी नौसेना,ईरान के हमले,इजराइल के हमले
अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग बुधवार को 12वें दिन भी जारी रही।
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए, 2 टन वजनी वारहेड से लैस अपनी अत्याधुनिक 'खोर्रमशहर' मिसाइलें दागीं। वहीं अमेरिकी और इज़रायली सेनाओं ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए।
अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने रणनीतिक होर्मुज स्ट्रेट के पास 16 ईरानी माइन बिछाने वाले जहाज़ों को नष्ट कर दिया है। इसके साथ-साथ ईरान और लेबनान पर इज़राइल के हमले लगातार जारी हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से फ़ोन पर बात कर ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी-इज़रायली हमले के बीच मध्यपूर्व के हालात पर बातचीत जारी रखी।
क्रेमलिन प्रेस सेवा ने कहा, “रूसी राष्ट्रपति ने तनाव को जल्द से जल्द कम करने और राजनीतिक तरीकों से इसे सुलझाने के पक्ष में अपनी सैद्धांतिक राय फिर से दोहराई।”
नियमों का उल्लंघन करने के कारण चैट तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है।
आप फिर से भाग ले पाएंगे:∞.
यदि आप अवरोधन से सहमत नहीं हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ॉर्म का उपयोग करें
चर्चा बंद है। आप लेख के प्रकाशन से 24 घंटों के भीतर चर्चा में भाग ले सकते हैं।