LIVE UPDATES: दो हफ़्तों से दहक रहा है मध्य पूर्व, इज़राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी
LIVE UPDATES: दो हफ़्तों से दहक रहा है मध्य पूर्व, इज़राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी
Sputnik भारत
इस युद्ध को दो हफ्ते पूरे हो गए हैं, जिसकी वजह से हज़ारों लोग मारे गए लेकिन ईरान, इज़राइल और अमेरिका के नेताओं द्वारा दिए जाने वाले बयानों के बाद अब भी यह संघर्ष शांत होता नजर नहीं आ रहा है।
ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध, ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध के दो हफ्ते, ईरान न्यूज, इज़राइल की न्यूज,अमेरिका ईरान युद्ध, ईरान अमेरिका युद्ध 14 दिन,तेल की कीमत,फ्रांस के सैनिक घायल,अमेरिकी विमान क्रैश
ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध, ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध के दो हफ्ते, ईरान न्यूज, इज़राइल की न्यूज,अमेरिका ईरान युद्ध, ईरान अमेरिका युद्ध 14 दिन,तेल की कीमत,फ्रांस के सैनिक घायल,अमेरिकी विमान क्रैश
ईरान के नवनिर्वाचित सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपना पहला बयान जारी करते हुए कहा कि इलाके में अमेरिकी सेना वाले बेस बंद कर दिए जाएं, नहीं तो हमले जारी रहेंगे, उनका यह बयान टीवी प्रस्तुतकर्ता द्वारा पढ़ा गया।
इस युद्ध को दो हफ़्ते पूरे हो गए हैं, जिसकी वजह से हज़ारों लोग मारे गए लेकिन ईरान, इज़राइल और अमेरिका के नेताओं द्वारा दिए जाने वाले बयानों के बाद अब भी यह संघर्ष शांत होता नजर नहीं आ रहा है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने हमलों की '44वीं लहर' की घोषणा करते हुए उत्तरी इज़राइल, किर्यत शमोना, हदेरा और हाइफ़ा को निशाना बनाया है। साथ ही, बहरीन स्थित अमेरिकी पांचवें बेड़े और क्षेत्र के अन्य अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी बड़े हमले किए गए हैं।
वहीं दुनिया भर में तेल की कीमतों को थामने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी ने 12 मार्च से जहाजों पर लदे रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री की इजाज़त देते हुए 30 दिन की छूट जारी की।
अमेरिकी CENTCOM ने बताया कि ईरान के ख़िलाफ़ अभियान के दौरान पश्चिमी इराक में एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर क्रैश हो गया जिसमें शामिल दूसरा एयरक्राफ़्ट सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।
इसके अतिरिक्त इराक में एक संयुक्त बेस पर ड्रोन हमले में 6 फ्रांसीसी सैनिक भी घायल हो गए।
नियमों का उल्लंघन करने के कारण चैट तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है।
आप फिर से भाग ले पाएंगे:∞.
यदि आप अवरोधन से सहमत नहीं हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ॉर्म का उपयोग करें
चर्चा बंद है। आप लेख के प्रकाशन से 24 घंटों के भीतर चर्चा में भाग ले सकते हैं।