Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

G7 द्वारा रूसी मदद के बिना तेल कीमतों को स्थिर करना व्यावहारिक नहीं: विशेषज्ञ

© Sputnik / Maksim Bogodvid / मीडियाबैंक पर जाएंAn oil pump jack operated by the Yamashneft Oil and Gas Production Division of Tatneft, are seen in Almetyevsk District of Russia's Republic of Tatarstan.
An oil pump jack operated by the Yamashneft Oil and Gas Production Division of Tatneft, are seen in Almetyevsk District of Russia's Republic of Tatarstan. - Sputnik भारत, 1920, 28.03.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा फंड के विशेषज्ञ इगोर युशकोव ने Sputnik को बताया कि G7 देश मिलकर तेल की कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बिना रूसी मदद के यह वास्तव में संभव नहीं है।

इगोर युशकोव कहते हैं, “रूस हर दिन लगभग 70 लाख बैरल तरल हाइड्रोकार्बन निर्यात कर रहा है, लेकिन होर्मुज़ स्ट्रेट के बंद होने से पहले रोज़ करीब 2 करोड़ बैरल की आवाजाही होती थी। अगर रूसी तेल वैश्विक बाजार से बाहर हो गया, तो यह संकट 50 प्रतिशत और गंभीर हो सकता है।”

उनकी यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब G7 देशों के नेता रूसी तेल पर मौजूदा प्रतिबंध को पूरी तरह से हटाए बिना अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी में वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने और बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए रणनीतिक रिज़र्व से 400 मिलियन बैरल कच्चे तेल को निकालने की कोशिश में हैं।

वह कहते हैं, “अमेरिकी यह भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे रूस के खिलाफ़ प्रतिबंध कम कर रहे हैं ताकि बाजार कम कीमतों के साथ प्रतिक्रिया करे।”

"यही स्थिति ईरानी तेल और उनके टैंकरों पर लगे प्रतिबंधों में ढील के मामले में भी दिखती है। साथ ही, वेनेज़ुएला को लेकर भी यही सच है कि वहां तेल उत्पादन बढ़ाने की योजना को हकीकत बनने में अभी सालों लगेंगे, क्योंकि इसके लिए अरबों डॉलर के भारी निवेश की आवश्यकता है," विशेषज्ञ ने कहा।

युशकोव ने समझाया, "कुल मिलाकर, अमेरिकी कदम बाजार को मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश से अधिक कुछ नहीं है।"

कुल 40 करोड़ डॉलर में से अमेरिका 17 करोड़ 20 लाख का योगदान, जापान और साउथ कोरिया 10.25 करोड़ का और यूरोपिय देश 7.5 करोड़ का योगदान दे रहे हैं।

युशकोव कहते हैं कि असल में, इन देशों ने IEA की घोषणा से एक हफ़्ते पहले ही अपने रिज़र्व का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। "उन रिज़र्व के खत्म होने की कोई भी जानकारी कीमतों को बढ़ा देगी इसीलिए वे इस बात पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं कि उन्होंने पहले से कितना निकाला है और भविष्य में वे और कितना निकाल सकते हैं।"

उन्होंने दोहराया, “यह बाजार को संतुलित करने के बारे में नहीं है। कोई भी इस तेल को एक-दूसरे के साथ साझा नहीं करेगा। यह वह तेल है जिसे वे खुद, स्थानीय स्तर अपने रिज़र्व से इस्तेमाल करेंगे। बस इतना ही। और आज वे जितना ज़्यादा निकालेंगे, भविष्य में उन्हीं रिज़र्व को बढ़ाने के लिए उन्हें उतना ही ज़्यादा खरीदना होगा।”

President Donald Trump attends a joint news conference with Ukraine's Zelensky - Sputnik भारत, 1920, 27.03.2026
Sputnik मान्यता
ईरान से अमेरिका तीन महीने से ज़्यादा युद्ध नहीं लड़ सकता: ट्रंप के पूर्व सहयोगी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала