https://hindi.sputniknews.in/20260401/over-40-people-die-in-floods-mudslides-in-afghanistan-disaster-management-agency-10695621.html
अफ़गानिस्तान में बाढ़ और भूस्खलन से 40 से अधिक लोगों की मौत: आपदा प्रबंधन एजेंसी
अफ़गानिस्तान में बाढ़ और भूस्खलन से 40 से अधिक लोगों की मौत: आपदा प्रबंधन एजेंसी
Sputnik भारत
देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) ने बुधवार को बताया कि पिछले एक हफ़्ते में अफ़गानिस्तान के कई प्रांतों में भयानक बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।
2026-04-01T12:31+0530
2026-04-01T12:31+0530
2026-04-01T12:31+0530
विश्व
अफ़ग़ानिस्तान
मौत
आपदा राहत
प्राकृतिक विपदा
कृषि
बारिश
प्राकृतिक संसाधन
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/01/10695449_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_9eb672efd5f5fe44bfc398fb03e1933a.jpg
ANDMA के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने कहा कि "25 मार्च से 30 मार्च के बीच, काबुल, कपिसा, परवान, पंजशीर, बामयान, दायकुंडी, पक्तिया, पक्तिका, लोगार और ज़ाबुल प्रांतों में 28 लोगों की मौत हो गई और कंधार, हेलमंद, हेरात, घोर, बल्ख, बादघिस, समंगन, सारी-पुल, बघलान, तखार, जौजजान, फरयाब, बदख्शां, नंगरहार और लगमान प्रांतों में 49 अन्य लोग घायल हो गए।" प्रवक्ता ने आगे कहा कि केवल 31 मार्च को ही, 476 घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए, लगभग 500 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि बह गई, और 16 दुकानें, 23 पानी के कुएँ तथा कई जल आपूर्ति नेटवर्क नष्ट हो गए।
https://hindi.sputniknews.in/20260327/afgaanistaan-ne-riuus-se-diijl-auri-gaisoliin-khriiidne-men-dilchspii-jtaaii-riuusii-videsh-mntraaly-10678853.html
अफ़ग़ानिस्तान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/01/10695449_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_44bc39638253ee4e4cc1c1e46e55eaae.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
अफ़गानिस्तान में बाढ़, अफ़गानिस्तान में भूस्खलन, अफ़गानिस्तान में बाढ़ से मौत, बाढ़ से नुकसान, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अफ़गानिस्तान में आपदा, अफ़गानिस्तान में प्राकृतिक आपदा, अफ़गानिस्तान में उपजाऊ भूमि, अफ़गानिस्तान में कृषि भूमि
अफ़गानिस्तान में बाढ़, अफ़गानिस्तान में भूस्खलन, अफ़गानिस्तान में बाढ़ से मौत, बाढ़ से नुकसान, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अफ़गानिस्तान में आपदा, अफ़गानिस्तान में प्राकृतिक आपदा, अफ़गानिस्तान में उपजाऊ भूमि, अफ़गानिस्तान में कृषि भूमि
अफ़गानिस्तान में बाढ़ और भूस्खलन से 40 से अधिक लोगों की मौत: आपदा प्रबंधन एजेंसी
देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) ने बुधवार को बताया कि पिछले एक हफ़्ते में अफ़गानिस्तान के कई प्रांतों में भयानक बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।
ANDMA के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने कहा कि "25 मार्च से 30 मार्च के बीच, काबुल, कपिसा, परवान, पंजशीर, बामयान, दायकुंडी, पक्तिया, पक्तिका, लोगार और ज़ाबुल प्रांतों में 28 लोगों की मौत हो गई और कंधार, हेलमंद, हेरात, घोर, बल्ख, बादघिस, समंगन, सारी-पुल, बघलान, तखार, जौजजान, फरयाब, बदख्शां, नंगरहार और लगमान प्रांतों में 49 अन्य लोग घायल हो गए।"
साथ ही उन्होंने कहा कि "31 मार्च को, बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।"
प्रवक्ता ने आगे कहा कि केवल 31 मार्च को ही, 476 घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए, लगभग 500 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि बह गई, और 16 दुकानें, 23 पानी के कुएँ तथा कई जल आपूर्ति नेटवर्क नष्ट हो गए।