विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अफगानिस्तान: काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तानी हमले में 400 की मौत, करीब 250 घायल

© REUTERS Sayed HassibMedia personnel work at the site of a drug users rehabilitation hospital destroyed in what the Taliban said was a Pakistani air strike in Kabul, Afghanistan, March 17, 2026.
Media personnel work at the site of a drug users rehabilitation hospital destroyed in what the Taliban said was a Pakistani air strike in Kabul, Afghanistan, March 17, 2026. - Sputnik भारत, 1920, 17.03.2026
सब्सक्राइब करें
तालिबान के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं और लगभग 250 घायल हुए हैं।
अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 9 बजे एक हवाई हमले में नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिससे 2,000 बिस्तरों वाली इस सुविधा का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया।
हालांकि, पाकिस्तान ने अफ़गान सरकार के आरोपों को ख़ारिज करते हुए उन्हें "बेबुनियाद" बताया और कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।
वहीं, अफ़गान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान पर "अत्याचार करने के लिए अस्पतालों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने" का आरोप लगाया।

उन्होंने X पर पोस्ट किया, "पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर अफ़गानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया है, जिसके कारण वहाँ इलाज करा रहे नशे के आदी लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।"

बता दें कि पिछले महीने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने घोषणा की है कि वह अफ़गानिस्तान के साथ "खुले युद्ध" में है।
India conducted a flight test of an Autonomous Flying Wing Technology Demonstrator named 'Ghatak' - Sputnik भारत, 1920, 16.03.2026
Sputnik स्पेशल
ईरान युद्ध का असर: भारत हथियारबंद UAV प्रोजेक्ट्स को कैसे तेज़ कर रहा है?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала