यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

एक हफ्ते में यूक्रेन के लगभग 9,000 सैनिक मारे गए: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंCombat operations of the Grad MLRS of the Tsebtr Battlegroup
Combat operations of the Grad MLRS of the Tsebtr Battlegroup - Sputnik भारत, 1920, 03.04.2026
सब्सक्राइब करें
विशेष सैन्य अभियान पर नई जानकारी साझा करते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में रूसी सेना के 'सेंटर' ग्रुप की कार्रवाई में यूक्रेन के 2,545 से ज्यादा सैनिक मारे गए।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान यूक्रेन को सैनिकों के साथ-साथ सैन्य साजो-सामान का भी भारी नुकसान उठाना पड़ा।
मंत्रालय ने बयान में कहा, "इस मोर्चे पर यूक्रेन ने 4 टैंक, 68 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और 106 वाहन गंवाए। इन टैंकों में अमेरिका में बना एक अब्राम्स टैंक भी शामिल है। इसके अलावा 10 फील्ड आर्टिलरी गन और 11 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्टेशन भी तबाह कर दिए गए।"
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में दूसरे मोर्चों पर भी यूक्रेन को बड़ा नुकसान हुआ। बयान के अनुसार, रूसी सेना के 'वोस्तोक' ग्रुप ने 1,960 से ज्यादा, रूसी सेना के 'सेवेर' ग्रुप ने 1,535 से ज्यादा, रूसी सेना के 'ज़ापद' ग्रुप ने 1,250 से ज्यादा, रूसी सेना के 'युग' ग्रुप ने 1,155 से ज्यादा और रूसी सेना के 'द्नेपर' ग्रुप ने 395 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी सेना ने रातभर यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक ठिकानों और उन्हें समर्थन देने वाले ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर बड़ा जवाबी हमला किया। बयान में कहा गया है कि पिछले एक हफ्ते में ऐसे 6 बड़े जवाबी हमले किए गए।
इसके अलावा, मंत्रालय ने बताया कि रूस के काला सागर बेड़े ने पिछले हफ्ते काला सागर में यूक्रेन के एक नौसैनिक ड्रोन और एक ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल को नष्ट कर दिया।
जारी बयान के मुताबिक, रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले एक हफ्ते में 2,354 ड्रोन, 57 हवाई बम, 4 फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल, 3 नेपच्यून गाइडेड मिसाइल और 3 HIMARS रॉकेट भी मार गिराए।
In this photo taken from a video released by Russian Defense Ministry press service on Wednesday, Nov. 13, 2024, the Russian army's multiple rocket launcher Solntsepyok fires towards Ukrainian positions in the border area of Kursk region, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 02.04.2026
यूक्रेन संकट
यूक्रेन ने पिछले दिन रूसी सेना के साथ लड़ाई में 375 से ज़्यादा सैनिक खोए: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала