- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

मॉस्को में बड़े सुरक्षा अधिकारी पर हमले की साजिश नाकाम, FSB का दावा

© Sputnik / Dmitry Makeev Russia's FSB special forces. File photo
 Russia's FSB special forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 03.04.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB ने शुक्रवार को बताया कि उसने मॉस्को में कानून-व्यवस्था से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी को निशाना बनाकर रची गई आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक, इस हमले की योजना यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने बनाई थी।
एफएसबी ने अपने बयान में कहा कि "रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने मॉस्को में कानून-प्रवर्तन तंत्र के एक उच्च पदस्थ अधिकारी के खिलाफ एसबीयू द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकवादी साजिश को विफल कर दिया है।"
एजेंसी ने आगे कहा कि "आईईडी रखने में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है और उन्हें आपराधिक जिम्मेदारी के दायरे में लाने के लिए कदम उठाए गए हैं। विदेशी देश की मदद करने के लिए सहमत हुए सभी लोगों की पहचान की जाएगी, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होगी और उन्हें उनके अपराध की सज़ा मिलेगी।"
FSB का कहना है कि हमले की तैयारी उसी तरह की रणनीति पर की गई थी, जैसी पहले लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव पर हुए हमले में अपनाई गई थी।
जानकारी के मुताबिक, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को एक बिजनेस सेंटर के पास खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिक्की में छिपाया गया था। करीब डेढ़ किलोग्राम विस्फोटक को घरेलू चार्जिंग स्टेशन जैसा रूप दिया गया था। जांच एजेंसियों का कहना है कि विस्फोट को रिमोट के जरिए अंजाम देने की योजना थी।
FSB ने बताया कि हमले को नाकाम कर विस्फोटक बरामद कर लिया गया है। मामले में शामिल लोगों की तलाश जारी है।
A 9K35 Strela-10 (Arrow) air defence system - Sputnik भारत, 1920, 03.04.2026
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा बलों ने रातभर में 192 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала