Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

ईरान ताकत की स्थिति से बातचीत कर रहा है: विशेषज्ञ

© AP Photo / Vahid SalemiIranians chant slogans as they hold Iranian flags and a poster of the Supreme Leader Ayatollah Mojtaba Khamenei in a gathering after announcement of a two-week ceasefire in the war with the United States and Israel, at the Enqelab-e-Eslami, or Islamic Revolution, Square, in Tehran, Iran, Wednesday, April 8, 2026.
Iranians chant slogans as they hold Iranian flags and a poster of the Supreme Leader Ayatollah Mojtaba Khamenei in a gathering after announcement of a two-week ceasefire in the war with the United States and Israel, at the Enqelab-e-Eslami, or Islamic Revolution, Square, in Tehran, Iran, Wednesday, April 8, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 10.04.2026
सब्सक्राइब करें
बेरूत के सुरक्षा विशेषज्ञ अली रिज़्क ने Sputnik को बताया कि अमेरिका ने युद्ध विराम समझौते से लेबनान को बाहर रखते समय ईरान के लिए लेबनान के महत्व को कम आंका था।
रिज़्क कहते हैं, "एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण स्थापित करके, ईरानी ट्रम्प प्रशासन से कह रहे हैं: 'अगर आप चाहते हैं कि यह समझौता सफल हो, तो आपको इजराइल पर दबाव डालना ही होगा जिससे वह लेबनान पर अपने आक्रमण करना बंद कर दे'।"

विशेषज्ञ के अनुसार ईरान यह प्रदर्शित कर रहा है कि वह मजबूती से इस विषय पर कार्य कर रहा है और अपनी किसी भी शर्त से पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने आगे बताया, "यदि इजरायल लेबनान पर अपने आक्रमणकारी कृत्य जारी रखता है, तो इस परिस्थिति में ईरान समझौते से हट सकता है, क्योंकि लेबनान का अस्तित्व ही दांव पर लगा है।"
अंत में अली रिज़्क कहते है कि इस्लामाबाद युद्धविराम बैठक रद्द नहीं हुई है, इसलिए आशा की एक किरण बनी हुई है कि प्रयास पूरी तरह से विफल नहीं हुए हैं।
The Strait of Hormuz - Sputnik भारत, 1920, 09.04.2026
Sputnik स्पेशल
ईरान की युआन में होर्मुज फीस से डॉलर की ताक़त पर बड़ा हमला: विशेषज्ञ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала