https://hindi.sputniknews.in/20260426/riuusii-juuniyri-jimnaaston-ko-yuuriop-kp-se-baahri-rihnaa-pdaa-prshaasnik-deriii-bnii-vjh-10809580.html
रूसी जूनियर जिम्नास्टों को यूरोप कप से बाहर रहना पड़ा, प्रशासनिक देरी बनी वजह
रूसी जूनियर जिम्नास्टों को यूरोप कप से बाहर रहना पड़ा, प्रशासनिक देरी बनी वजह
Sputnik भारत
रूस की जूनियर रिदमिक जिम्नास्टिक टीम यूरोप कप 2026 में नहीं खेलेगी। कारण न चोट है, न प्रदर्शन और न ही खिलाड़ियों का इनकार। मामला अंतरराष्ट्रीय संगठनों की... 26.04.2026, Sputnik भारत
2026-04-26T19:53+0530
2026-04-26T19:53+0530
2026-04-26T19:53+0530
विश्व
रूस
खेल
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/1a/10809390_0:115:2464:1501_1920x0_80_0_0_c084c990c5b6331aa0362c4cb880224d.jpg
रूसी जिम्नास्टिक महासंघ ने खिलाड़ियों के न्यूट्रल स्टेटस के लिए दस्तावेज समय पर भेजे थे। कई बार प्रक्रिया तेज करने की अपील भी की गई। इसके बावजूद कुछ खिलाड़ियों को मंजूरी 14अप्रैल और बाकी को 22 अप्रैल को मिली।तब तक यूरोपीय जिम्नास्टिक संगठन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी थी। प्रतियोगिता का ड्रॉ 11 अप्रैल को हो चुका था। संगठन ने कहा कि ड्रॉ के बाद टीम को शामिल करना संभव नहीं है।रूसी पक्ष के अनुसार, खिलाड़ियों को पहले "प्रतीक्षा सूची" की स्थिति में दर्ज किया जा सकता था। लेकिन इस विकल्प की जानकारी उन्हें ड्रॉ के बाद मिली।यह मामला IOC के उस रुख पर सवाल उठाता है, जिसमें युवा रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिताओं में अवसर देने की बात कही गई थी।नतीजा यह रहा कि महीनों से तैयारी कर रहीं खिलाड़ी खेल कारणों से नहीं, बल्कि प्रक्रियागत देरी के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
https://hindi.sputniknews.in/20260403/riuus-pri-skhtii-yuukren-pri-chuppii-jimnaastiks-mhaasngh-ke-rivaiye-pri-uthe-svaal-10706600.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/1a/10809390_156:0:2309:1615_1920x0_80_0_0_c193e84e06f1e7d9ea578732d13d1fc2.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , खेल
रूसी जूनियर जिम्नास्टों को यूरोप कप से बाहर रहना पड़ा, प्रशासनिक देरी बनी वजह
रूस की जूनियर रिदमिक जिम्नास्टिक टीम यूरोप कप 2026 में नहीं खेलेगी। कारण न चोट है, न प्रदर्शन और न ही खिलाड़ियों का इनकार। मामला अंतरराष्ट्रीय संगठनों की प्रशासनिक देरी से जुड़ा है।
रूसी जिम्नास्टिक महासंघ ने खिलाड़ियों के न्यूट्रल स्टेटस के लिए दस्तावेज समय पर भेजे थे। कई बार प्रक्रिया तेज करने की अपील भी की गई। इसके बावजूद कुछ खिलाड़ियों को मंजूरी 14अप्रैल और बाकी को 22 अप्रैल को मिली।
तब तक यूरोपीय जिम्नास्टिक संगठन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी थी। प्रतियोगिता का ड्रॉ 11 अप्रैल को हो चुका था। संगठन ने कहा कि ड्रॉ के बाद टीम को शामिल करना संभव नहीं है।
रूसी पक्ष के अनुसार, खिलाड़ियों को पहले "प्रतीक्षा सूची" की स्थिति में दर्ज किया जा सकता था। लेकिन इस विकल्प की जानकारी उन्हें ड्रॉ के बाद मिली।
यह मामला IOC के उस रुख पर सवाल उठाता है, जिसमें युवा रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिताओं में अवसर देने की बात कही गई थी।
नतीजा यह रहा कि महीनों से तैयारी कर रहीं खिलाड़ी खेल कारणों से नहीं, बल्कि प्रक्रियागत देरी के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।