https://hindi.sputniknews.in/20260503/primaanu-diil-se-phle-duusrie-muddon-pri-smjhautaa-chaahtaa-hai-iiriaan-riiporit-10838944.html
परमाणु डील से पहले दूसरे मुद्दों पर समझौता चाहता है ईरान: रिपोर्ट
परमाणु डील से पहले दूसरे मुद्दों पर समझौता चाहता है ईरान: रिपोर्ट
Sputnik भारत
ईरान चाहता है कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत तभी आगे बढ़े, जब पहले बाकी विवादित मुद्दों पर सहमति बन जाए। एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तेहरान ने... 03.05.2026, Sputnik भारत
2026-05-03T11:29+0530
2026-05-03T11:29+0530
2026-05-03T11:29+0530
विश्व
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
ईरान
अमेरिका
इस्लामाबाद
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/06/0c/9275284_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_eb97a5eb3d5e2d2b52c10f29ae5a2e3f.jpg
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की मांग है कि सबसे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी हटाने, ईरान और लेबनान में युद्ध खत्म करने और समुद्री आवाजाही को लेकर नया सिस्टम बनाने पर समझौता हो। इसके बाद ही परमाणु कार्यक्रम पर अलग से बातचीत शुरू की जाएगी।ईरानी मीडिया की मानें तो अमेरिका और इजराइल के साथ शांति समझौते के लिए तेहरान ने 14 पॉइंट का प्रस्ताव दिया है। इसमें ईरान को मुआवजा देने की मांग भी शामिल है।रूस में ईरान के राजदूत काजेम जलाली ने Sputnik से कहा कि ईरान कई बार साफ कर चुका है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता। उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है और यह देश की सुरक्षा नीति व सर्वोच्च नेता के फतवे के अनुरूप है।अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए थे। इन हमलों में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसके बाद 8 अप्रैल को वॉशिंगटन और तेहरान ने युद्धविराम का ऐलान किया।इस्लामाबाद में हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, लेकिन लड़ाई फिर शुरू होने की खबर नहीं है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर दी है। मध्यस्थ अब बातचीत का नया दौर शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं।
ईरान
अमेरिका
इस्लामाबाद
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/06/0c/9275284_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_84d0302b9932e8b60b19c49c281cc66b.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, ईरान, अमेरिका, इस्लामाबाद
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, ईरान, अमेरिका, इस्लामाबाद
परमाणु डील से पहले दूसरे मुद्दों पर समझौता चाहता है ईरान: रिपोर्ट
ईरान चाहता है कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत तभी आगे बढ़े, जब पहले बाकी विवादित मुद्दों पर सहमति बन जाए। एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तेहरान ने अपने शांति प्रस्ताव में साफ किया है कि परमाणु मुद्दे पर चर्चा पहले चरण का हिस्सा नहीं होगी।
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की मांग है कि सबसे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी हटाने, ईरान और लेबनान में युद्ध खत्म करने और समुद्री आवाजाही को लेकर नया सिस्टम बनाने पर समझौता हो। इसके बाद ही परमाणु कार्यक्रम पर अलग से बातचीत शुरू की जाएगी।
ईरानी मीडिया की मानें तो अमेरिका और इजराइल के साथ शांति समझौते के लिए तेहरान ने 14 पॉइंट का प्रस्ताव दिया है। इसमें ईरान को मुआवजा देने की मांग भी शामिल है।
रूस में ईरान के राजदूत काजेम जलाली ने Sputnik से कहा कि ईरान कई बार साफ कर चुका है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता। उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है और यह देश की सुरक्षा नीति व सर्वोच्च नेता के फतवे के अनुरूप है।
अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए थे। इन हमलों में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसके बाद 8 अप्रैल को वॉशिंगटन और तेहरान ने युद्धविराम का ऐलान किया।
इस्लामाबाद में हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, लेकिन लड़ाई फिर शुरू होने की खबर नहीं है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर दी है। मध्यस्थ अब बातचीत का नया दौर शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं।