भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

15वें दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रूस की 4 फिल्में शामिल

© PhotoInternational Film Festival in Kerala of India.
International Film Festival in Kerala of India. - Sputnik भारत, 1920, 04.05.2026
सब्सक्राइब करें
नई दिल्ली में 15वां दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हो गया है। इस साल फेस्टिवल के कार्यक्रम में रूस की चार फिल्मों को शामिल किया गया है।
रोस्किनो के सहयोग से भारतीय दर्शक रूसी थ्रिलर 'तुमान' देख सकेंगे। यह फिल्म नतालिया गुगुएवा द्वारा बनाई गई है और 2023 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा नीना वेद्मित्स्काया की शॉर्ट फिल्म 'एता झिज़्न' (2019), जौर त्सोगोएव की ड्रामा फिल्म 'ओखोतनिक' (2025) और इल्यास दाउदी की शॉर्ट फिल्म 'स्लेपोई' (2023) भी दिखाई जाएगी।
यह फिल्म फेस्टिवल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 8 मई तक चलेगा। इस बार फेस्टिवल में 50 से ज्यादा देशों की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है, जिनमें इंडियन पैनोरमा, वर्ल्ड सिनेमा, अरब सिनेमा, इंडियन डायस्पोरा सिनेमा और क्रॉस-बॉर्डर सिनेमा शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस साल फेस्टिवल में अरब सिनेमा और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के सिनेमा पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण और बच्चों से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
On April 13, 2025, a cycling rally dedicated to the 80th Anniversary of the Victory in the Great Patriotic War (1941-1945) along with the 78th anniversary of the Russian-Indian diplomatic relations will be held in New Delhi. - Sputnik भारत, 1920, 19.04.2026
भारत-रूस संबंध
भारत-रूस संबंधों के 79 साल: नई दिल्ली की सड़कों पर दौड़ी दोस्ती की साइकिल रैली
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала