https://hindi.sputniknews.in/20260510/trinp-ke-vishesh-duut-vitkf-auri-kushnri-jld-riuus-aa-skte-hain-kremlin-shyogii-10884116.html
ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर जल्द रूस आ सकते हैं: क्रेमलिन
ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर जल्द रूस आ सकते हैं: क्रेमलिन
Sputnik भारत
क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने रविवार को कहा कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जल्द रूस आ सकते हैं। उनके मुताबिक, दोनों के साथ बातचीत आगे... 10.05.2026, Sputnik भारत
2026-05-10T16:55+0530
2026-05-10T16:55+0530
2026-05-10T17:33+0530
यूक्रेन संकट
रूस
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन
विशेषज्ञ
क्रेमलिन
डोनाल्ड ट्रंप
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/0a/10884085_0:0:3077:1731_1920x0_80_0_0_7dd42bde24bb3be41ffe7dad9eb61a2d.jpg
उशाकोव ने साथ ही कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के दर्जनों दौर भी हो जाएं, तब भी कोई प्रगति नहीं होगी, जब तक कीव डोनबास से अपनी सेना नहीं हटाता।उशाकोव के मुताबिक, यूक्रेन को भी पता है कि "आज नहीं तो कल" उसे डोनबास से अपने सैनिकों को हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन वार्ता में रास्ता भी तभी खुलेगा, जब कीव यह कदम उठाएगा।
https://hindi.sputniknews.in/20260510/yuukren-men-naabaaligon-kii-bhritii-ke-lie-senaa-kaa-istemaal-suutr-10883177.html
रूस
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/0a/10884085_208:0:2939:2048_1920x0_80_0_0_b291ef6e387a8fa617b3f569ea14441a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , विशेषज्ञ, क्रेमलिन, डोनाल्ड ट्रंप
रूस , यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , विशेषज्ञ, क्रेमलिन, डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर जल्द रूस आ सकते हैं: क्रेमलिन
16:55 10.05.2026 (अपडेटेड: 17:33 10.05.2026) क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने रविवार को कहा कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जल्द रूस आ सकते हैं। उनके मुताबिक, दोनों के साथ बातचीत आगे भी जारी रहेगी।
उशाकोव ने रूसी पत्रकार पावेल जारुबिन से कहा, "देर-सवेर, और मुझे लगता है जल्द ही, हमारे स्थायी सहयोगी स्टीव विटकॉफ और कुशनर मॉस्को आएंगे। हम उनके साथ संवाद जारी रखेंगे।"
उशाकोव ने साथ ही कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के दर्जनों दौर भी हो जाएं, तब भी कोई प्रगति नहीं होगी, जब तक कीव डोनबास से अपनी सेना नहीं हटाता।
उशाकोव ने कहा, "जब तक वह [यूक्रेन] यह कदम नहीं उठाता, आप कई और दौर, दर्जनों दौर की बातचीत कर सकते हैं, लेकिन हम वहीं के वहीं रहेंगे, आप समझ रहे हैं? असल बात यही है।"
उशाकोव के मुताबिक, यूक्रेन को भी पता है कि "आज नहीं तो कल" उसे डोनबास से अपने सैनिकों को हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन वार्ता में रास्ता भी तभी खुलेगा, जब कीव यह कदम उठाएगा।