राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

यूरोप ने सभी ‘मर्यादाओं’ का उल्लंघन किया है: रूसी राजनयिक

© Sputnik / Russian Defence Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंAn RS-28 Sarmat intercontinental ballistic missile blasts off during a test launch from the Plesetsk Cosmodrome, in the Arkhangelsk region, Russia.
An RS-28 Sarmat intercontinental ballistic missile blasts off during a test launch from the Plesetsk Cosmodrome, in the Arkhangelsk region, Russia.  - Sputnik भारत, 1920, 16.05.2026
सब्सक्राइब करें
ओएससीई (OSCE) में रूस के स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोल्यांस्की ने चेतावनी दी है कि रूस के साथ संघर्ष में नाटो की बढ़ती भागीदारी यूरोप को एक खतरनाक मोड़ पर धकेल रही है।
'डीप डाइव' पॉडकास्ट पर बात करते हुए पोल्यांस्की ने कहा, "मैं हमारे धैर्य और संयम की सीमा की परीक्षा न लेने की सलाह दूंगा।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूस ने अब तक कड़े कदम उठाने से परहेज किया है, लेकिन ऐसा उसकी कमजोरी के कारण नहीं, बल्कि इसलिए है क्योंकि वह यूरोप के आम नागरिकों पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों को लेकर चिंतित है।

पोल्यांस्की ने कहा, "वे (पश्चिमी देश) हमारे संयम को कमजोरी समझ बैठते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है; रूस जवाबी कार्रवाई इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि रूस मानवीय दृष्टिकोण रखता है।"

उन्होंने आगे कहा कि यूरोप पहले से ही यूक्रेन को हथियार, मिसाइलें, हवाई क्षेत्र और सैन्य उत्पादन सुविधाएं उपलब्ध कराकर इस संघर्ष में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हो चुका है।

रूसी राजनयिक ने चेतावनी देते हुए कहा, "वे पहले ही सभी लाल रेखाएं (सीमाएं) पार कर चुके हैं।" उन्होंने साफ किया कि यदि यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो रूस की जवाबी कार्रवाई बेहद "कठोर" और "निर्णायक" होगी।

President Donald Trump speaks to reporters aboard Air Force One, Sunday, March 15, 2026, en route from West Palm Beach, Fla. to Joint Base Andrews, Md. - Sputnik भारत, 1920, 16.05.2026
विश्व
ट्रंप ने ताइवान को अरबों डॉलर के हथियारों की आपूर्ति पर निर्णय टाला
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала