विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के नए प्रकोप की पुष्टि: डब्ल्यूएचओ

© AP Photo / Hajarah NalwaddaA health worker prepares to administer a vial of a vaccine against the Sudan strain of Ebola, during a trial, at Mulago Referral Hospital, in Kampala, Uganda Monday, Feb. 3, 2025
A health worker prepares to administer a vial of a vaccine against the Sudan strain of Ebola, during a trial, at Mulago Referral Hospital, in Kampala, Uganda Monday, Feb. 3, 2025 - Sputnik भारत, 1920, 17.05.2026
सब्सक्राइब करें
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रिपोर्ट किया कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने इतुरी प्रांत में इबोला के 'बुंडीबुग्यो स्ट्रेन' के एक नए प्रकोप की पुष्टि की है।
मोंगब्वालु और रवामपारा स्वास्थ्य क्षेत्रों में गंभीर बीमारी और मौतों के कई संदिग्ध मामले सामने आए थे। इनसे लिए गए 13 नमूनों की लैब जांच की गई, जिसमें से 8 में इबोला वायरस की पुष्टि हुई है।
डब्ल्यूएचओ ने बताया कि अब तक अस्पतालों के बाहर करीब 80 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई हैं। इन सभी मृतकों में बुखार, कमजोरी, शरीर में दर्द, उल्टी और कुछ मामलों में रक्तस्राव जैसे लक्षण पाए गए थे।
डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मोहम्मद जनाबी ने कहा, "इस महामारी से निपटने और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए डब्ल्यूएचओ जमीनी स्तर पर हर संभव मदद का दायरा बढ़ा रहा है।"
पड़ोसी देश युगांडा में भी कांगो से आए एक मरीज की इबोला के 'बुंडीबुग्यो स्ट्रेन' से मौत हो गई है। इस खतरे को देखते हुए वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है और आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया है।
Long Island Rail Road workers walk on the picket line outside of Penn Station on the first day of their strike, Saturday, May 16, 2026, in New York - Sputnik भारत, 1920, 17.05.2026
विश्व
उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी कम्यूटर रेल प्रणाली हड़ताल के कारण पड़ी ठप: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала