विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ईरान के शांति प्रस्ताव पर अमेरिका ने रखी अपनी पांच शर्तें: रिपोर्ट

© AP Photo / Vahid SalemiA banner shows a graphic depicting Iranian-built drones with a sign in Farsi that reads: "Arash drone is the nightmare for Iran's enemies," as an Iranian flag waves at left, in Tehran, Iran, Tuesday, April 21, 2026.
A banner shows a graphic depicting Iranian-built drones with a sign in Farsi that reads: Arash drone is the nightmare for Iran's enemies, as an Iranian flag waves at left, in Tehran, Iran, Tuesday, April 21, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 17.05.2026
सब्सक्राइब करें
ईरानी समाचार एजेंसी 'फ़ार्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने शांतिपूर्ण समाधान के लिए ईरान द्वारा दिए गए प्रस्ताव के जवाब में अपना पांच सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया है।
अमेरिका द्वारा रखी गई 5 मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:
मुआवजे से इनकार: अमेरिका ईरान को प्रतिबंधों या सैन्य कार्रवाई से हुए किसी भी नुकसान का हर्जाना या मुआवजा नहीं देगा।
यूरेनियम का हस्तांतरण: ईरान अपने यूरेनियम के भंडार से 400 किलोग्राम यूरेनियम अमेरिका को सौंपेगा।
परमाणु कार्यक्रम पर पाबंदी: ईरान को अपनी तमाम परमाणु सुविधाओं में से केवल एक ही परिसर को संचालित करने की अनुमति होगी।
फ्रीज फंड पर रोक: अमेरिका विदेशों में जब्त की गई ईरानी संपत्ति का 25 प्रतिशत हिस्सा भी जारी नहीं करेगा।
वार्ता और युद्धविराम: सभी मोर्चों पर सैन्य संघर्ष को रोकने की प्रक्रिया पूरी तरह से बातचीत के सफल समापन पर निर्भर करेगी।
न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वाशिंगटन के इस मसौदे के मुताबिक, यदि तेहरान इन सभी शर्तों को मान भी लेता है, तो भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि भविष्य में अमेरिका और इज़राइल की ओर से उस पर दोबारा सैन्य हमले नहीं होंगे।
जवाब में ईरान ने भी बातचीत शुरू करने के लिए 5 पूर्व-शर्तें तय की हैं। आपसी विश्वास बहाली के उद्देश्य से ईरान ने साफ किया है कि कोई भी औपचारिक कूटनीतिक बातचीत तभी संभव होगी, जब इन शर्तों को पूरा किया जाएगा:
लेबनान सहित सभी क्षेत्रीय मोर्चों पर जारी युद्ध को पूरी तरह से रोका जाए।
ईरान पर लगे सभी अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाया जाए।
ज़ब्त ईरान की संपत्ति को बहाल किया जाए।
युद्ध के कारण ईरान को हुए वित्तीय और बुनियादी नुकसान की भरपाई की जाए।
रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर ईरान के संप्रभु अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी जाए।
Tankers anchored in the Strait of Hormuz off the coast of Qeshm Island, Iran, April 18, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 16.05.2026
विश्व
अमेरिका की होर्मुज़ शिपिंग बीमा नीति हुई विफल: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала