विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस 19-21 मई तक परमाणु बलों की तैयारी और उपयोग के लिए करेगा अभ्यास

© AP Photo / Russian Defense Ministry Press ServiceIn this file photo taken from a video distributed by Russian Defense Ministry Press Service, on Wednesday, Dec. 9, 2020, a rocket launches from missile system as part of a ground-based intercontinental ballistic missile test launched from the Plesetsk facility in northwestern Russia
In this file photo taken from a video distributed by Russian Defense Ministry Press Service, on Wednesday, Dec. 9, 2020, a rocket launches from missile system as part of a ground-based intercontinental ballistic missile test launched from the Plesetsk facility in northwestern Russia - Sputnik भारत, 1920, 19.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रूसी सशस्त्र बल 19 से 21 मई तक आक्रमकता संबंधित खतरों के मद्देनज़र परमाणु बलों की तैयारी और उनके उपयोग को लेकर अभ्यास करेंगे।
मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि इस अभ्यास के दौरान बेलारूस के इलाके में तैनात परमाणु हथियारों की संयुक्त प्रशिक्षण और उपयोग की अभ्यास की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि इस अभ्यास में रणनीतिक मिसाइल बल, उत्तरी और प्रशांत बेड़े, लंबी दूरी की विमानन कमान, और लेनिनग्राद और सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की सेना का कुछ हिस्सा शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा, "कुल मिलाकर, इस अभ्यास में 7,800 से अधिक सैन्य उपकरण [हथियार, सैन्य और विशेष उपकरण] शामिल होंगे, जिनमें 200 से अधिक मिसाइल लॉन्चर और 140 से अधिक विमान सम्मिलित हैं और कहा कि आठ रणनीतिक सबमरीन भी इस अभ्यास में सम्मिलित होंगी।"
बयान में कहा गया है कि हमले के समय परमाणु बलों का प्रशिक्षण और उपयोग में 64,000 से अधिक लोग सम्मिलित होंगे।
मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, अभ्यास के दौरान रूस के क्षेत्र में परीक्षण स्थलों पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें भी लॉन्च किया जाएगा।
A banner shows a graphic depicting Iranian-built drones with a sign in Farsi that reads: Arash drone is the nightmare for Iran's enemies, as an Iranian flag waves at left, in Tehran, Iran, Tuesday, April 21, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 19.05.2026
विश्व
US हमले की हालत में ईरान नए रणनीतिक कदम उठाने को तैयार: सूत्र
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала