LIVE UPDATES: रूस-चीन रणनीतिक साझेदारी बातचीत के लिए बीजिंग पहुंचे पुतिन
LIVE UPDATES: रूस-चीन रणनीतिक साझेदारी बातचीत के लिए बीजिंग पहुंचे पुतिन
Sputnik भारत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बुलावे पर अपनी 25वीं आधिकारिक चीन यात्रा पर बीजिंग पहुंचे हैं, उनकी यह यात्रा 19 से 20 मई तक चलेगी।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बुलावे पर अपनी 25वीं आधिकारिक चीन यात्रा पर बीजिंग पहुंचे हैं। उनकी यह यात्रा 19 से 20 मई तक चलेगी।
पुतिन और शी जिनपिंग मिलकर द्विपक्षीय रिश्ते और अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और बातचीत के नतीजे में एक संयुक्त उच्च-स्तरीय बयान और कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
रूसी नेता के कार्यक्रम में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना (PRC) की राज्य परिषद के प्रीमियर ली कियांग के साथ एक अलग बैठक भी शामिल है, जिसमें व्यापार और आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।
पुतिन के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी है जिसमें सभी उप प्रधानमंत्री और रूस की बड़ी सरकारी और निजी कंपनियों के हेड शामिल हैं।
नियमों का उल्लंघन करने के कारण चैट तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है।
आप फिर से भाग ले पाएंगे:∞.
यदि आप अवरोधन से सहमत नहीं हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ॉर्म का उपयोग करें
चर्चा बंद है। आप लेख के प्रकाशन से 24 घंटों के भीतर चर्चा में भाग ले सकते हैं।