https://hindi.sputniknews.in/20260523/elpiiaari-chaatraavaas-hmle-ke-baad-yuukren-ke-saath-baatchiit-krinaa-asnbhv---riuus-kii-snyukt-riaashtr-10969219.html
स्टारोबेल्स्क छात्रावास हमले के बाद यूक्रेन से बातचीत असंभव: संयुक्त राष्ट्र में रूसी दूत
स्टारोबेल्स्क छात्रावास हमले के बाद यूक्रेन से बातचीत असंभव: संयुक्त राष्ट्र में रूसी दूत
Sputnik भारत
संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसिली नेबेंजिया ने कहा है कि लुगांस्क के स्टारोबेल्स्क में एक कॉलेज पर कीव के हमले के बाद, अब यूक्रेन के साथ... 23.05.2026, Sputnik भारत
2026-05-23T08:46+0530
2026-05-23T08:46+0530
2026-05-23T11:27+0530
यूक्रेन संकट
रूस
यूक्रेन
यूक्रेन सशस्त्र बल
ड्रोन
ड्रोन हमला
संयुक्त राष्ट्र
आतंकवाद
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/17/10968499_0:0:2684:1511_1920x0_80_0_0_ea552e622c3641391030a23fe93d51dd.jpg
यह हमला लुगांस्क के स्टारोबेल्स्क में स्थित एक कॉलेज छात्रावास को निशाना बनाकर रात के वक्त किया गया था, जब पूरी इमारत छात्रों से भरी हुई थी। नेबेंजिया ने बताया कि ड्रोनों ने एक ही इमारत पर तीन अलग-अलग लहरों में हमले किए, जिससे यह साफ होता है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी योजना थी।नेबेंज़िया ने कीव पर "अमानवीय रवैया" अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के समर्थन से शांति प्रक्रिया को बाधित कर रहा है। उन्होंने दलील दी कि इस हमले ने साबित कर दिया है कि मौजूदा यूक्रेनी नेतृत्व के साथ बातचीत का कोई रास्ता नहीं बचा है।सुरक्षा परिषद की बैठक में उन्होंने आगे कहा, "नाटो देशों द्वारा कीव सरकार को दिए गए लंबी दूरी के हथियारों और ड्रोनों का इस्तेमाल, नाटो के विदेशी विशेषज्ञों की तकनीकी मदद के साथ ही किया जा रहा है।"
https://hindi.sputniknews.in/20260522/staariobelsk-men-klej-pri-jrimn-naajiyon-kii-bhaavnaa-ke-anuriuup-yuukrenii-hmlaa-riuusii-videsh-mntraaly-10966862.html
रूस
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/17/10968499_0:0:2684:2013_1920x0_80_0_0_d768d002c5ae0b7408c0196fafce9a92.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, ड्रोन, ड्रोन हमला, संयुक्त राष्ट्र, आतंकवाद
रूस , यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, ड्रोन, ड्रोन हमला, संयुक्त राष्ट्र, आतंकवाद
स्टारोबेल्स्क छात्रावास हमले के बाद यूक्रेन से बातचीत असंभव: संयुक्त राष्ट्र में रूसी दूत
08:46 23.05.2026 (अपडेटेड: 11:27 23.05.2026) संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसिली नेबेंजिया ने कहा है कि लुगांस्क के स्टारोबेल्स्क में एक कॉलेज पर कीव के हमले के बाद, अब यूक्रेन के साथ कूटनीतिक बातचीत करना असंभव है।
"यह हमला साफ तौर पर कीव के धोखेबाज़ रवैये और बातचीत से मुकरने की आदत को दिखाता है। अपने पश्चिमी सहयोगियों की शह पर यूक्रेन न केवल शांतिपूर्ण समाधान के खिलाफ है, बल्कि खुलेआम उसमें बाधा डाल रहा है," नेबेंजिया ने यूक्रेन के हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा।
यह हमला लुगांस्क के स्टारोबेल्स्क में स्थित एक
कॉलेज छात्रावास को निशाना बनाकर रात के वक्त किया गया था, जब पूरी इमारत छात्रों से भरी हुई थी। नेबेंजिया ने बताया कि ड्रोनों ने एक ही इमारत पर तीन अलग-अलग लहरों में हमले किए, जिससे यह साफ होता है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी योजना थी।
रूसी दूत ने कहा, "एक नागरिक सुविधा को जानबूझकर निशाना बनाना, जहाँ बच्चे पढ़ते और रहते हैं, और वह भी रात के समय जब छात्रावास पूरी तरह भरा हुआ था, साफ तौर पर दिखाता है कि इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुँचाना था।"
नेबेंज़िया ने कीव पर "अमानवीय रवैया" अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के समर्थन से शांति प्रक्रिया को बाधित कर रहा है। उन्होंने दलील दी कि इस हमले ने साबित कर दिया है कि मौजूदा यूक्रेनी नेतृत्व के साथ बातचीत का कोई रास्ता नहीं बचा है।
सुरक्षा परिषद की बैठक में उन्होंने आगे कहा, "नाटो देशों द्वारा कीव सरकार को दिए गए लंबी दूरी के हथियारों और ड्रोनों का इस्तेमाल, नाटो के विदेशी विशेषज्ञों की तकनीकी मदद के साथ ही किया जा रहा है।"