यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

स्टारोबेल्स्क कॉलेज त्रासदी के घटनास्थल से विदेशी पत्रकारों ने बयां किया आंखों देखा हाल

सब्सक्राइब करें
स्टारोबेल्स्क कॉलेज पर हुए भीषण यूक्रेनी हमले के घटनास्थल पर पहुंचे विदेशी पत्रकारों ने Sputnik से बात करते हुए इस त्रासदी का आंखों देखा हाल बयां किया है।
आयरिश पत्रकार चे बोवेस ने Sputnik को बताया, "यह एक बहुत ही शांत और छोटी सी बस्ती है। यहां न तो कोई सैन्य बुनियादी ढांचा है और न ही कोई विमान-रोधी प्रणाली।"

उन्होंने कहा, "हम तस्वीरें और वीडियो देख सकते थे और खबरें पढ़ सकते थे, लेकिन जब हम यहां आए और अपनी आँखों से सब कुछ देखा, तब एहसास हुआ कि यह जानबूझकर अंजाम दिया गया एक भीषण नरसंहार था।"

अल अरबिया के मुख्य संवाददाता साद खलफ ने बताया कि उन्होंने स्टारोबेल्स्क कॉलेज के छात्रावास में क्या देखा।

"हम यहां विशेष रूप से सच्चाई का पता लगाने और इसे अपनी आंखों से देखने के लिए आए हैं। हमने यहां सब कुछ देखा। हम इमारत की हर मंजिल पर गए, और वहां हुए व्यापक विनाश को देखा। यह स्पष्ट है कि यह एक नागरिक इमारत है," उन्होंने कहा।

साद खलफ ने यह भी कहा कि "रूसी पक्ष ने हमें इमारत में प्रवेश करने, निरीक्षण करने, खुद वीडियो रिकॉर्ड करने और यहां के अधिकारियों से सवाल पूछने की पूरी स्वतंत्रता दी। उन्होंने हमारे सभी सवालों के जवाब दिए।"
Consequences of the Ukrainian Armed Forces' drone attack in Starobelsk, Lugansk People's Republic - Sputnik भारत, 1920, 24.05.2026
यूक्रेन संकट
यूक्रेन के गुनाहों की फेहरिस्त में शामिल होगी स्टारोबेल्स्क त्रासदी: रूस की मानवाधिकार आयुक्त
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала