जर्मनी: सैक्सोनी-एनहाल्ट में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी AfD, सर्वे में बड़े उलटफेर के संकेत
10:06 25.05.2026 (अपडेटेड: 10:52 25.05.2026)

© AP Photo / Michael Sohn
सब्सक्राइब करें
यूरोपीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सैक्सोनी-एनहाल्ट राज्य में 'अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी' (AfD) के मुख्य उम्मीदवार उलरिच सीगमुंड ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जर्मनी में पहली बार AfD के नेतृत्व वाली क्षेत्रीय सरकार बनाना चाहती है।
हालिया सर्वेक्षणों से पता चलता है कि पूर्वी जर्मन राज्य सैक्सोनी-एनहाल्ट में होने वाले सितंबर चुनाव में AfD बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। सर्वे के नतीजे संकेत देते हैं कि पार्टी यहां अपने दम पर सरकार बना सकती है।
"हम सैक्सोनी-एनहाल्ट में पूरे जर्मनी की पहली AfD-नेतृत्व वाली सरकार को हकीकत में बदलने जा रहे हैं," सीगमुंड ने कहा।
उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को राजनीति से दूर रखने, प्रवासन नीति को सख्त बनाने और स्कूली पाठ्यक्रम से LGBTQ+ जागरूकता व विविधता शिक्षा को बाहर कर शिक्षा को "विचारधारा-मुक्त" करने का संकल्प लिया।*
सीगमुंड ने रूस के साथ संबंधों में सुधार का भी आह्वान किया, जिसमें प्रतिबंधों को समाप्त करना, रूसी भाषा के पाठ्यक्रमों को दोबारा शुरू करना और रूसी छात्रों के साथ स्कूली छात्र-विनिमय कार्यक्रमों को बहाल करना शामिल है।
सीगमुंड ने रूस के साथ संबंधों में सुधार का भी आह्वान किया, जिसमें प्रतिबंधों को समाप्त करना, रूसी भाषा के पाठ्यक्रमों को दोबारा शुरू करना और रूसी छात्रों के साथ स्कूली छात्र-विनिमय कार्यक्रमों को बहाल करना शामिल है।
"आखिर हम महज वक्त के तकाज़े या बदलाव की हवा को देखकर अपनी संस्कृति का रुख क्यों बदलें? हम इसे सही नहीं मानते। हमारी स्पष्ट सोच है कि संस्कृति को इन क्षणिक बदलावों से परे अपनी मूल पहचान बनाए रखनी चाहिए," उन्होंने जोर देकर कहा।
*रूस में एक चरमपंथी संगठन के रूप में प्रतिबंधित