रूस ने 'स्मार्ट' एंटी-ड्रोन गोले के साथ नई 'सिटाडेल' रक्षा प्रणाली की विकसित

© Photo : @Rostec
सब्सक्राइब करें
रूस की सरकारी कंपनी रोस्टेक की प्रेस सेवा ने बताया कि सिटाडेल प्रणाली को पहली बार अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा फोरम में दुनिया के सामने लाया जाएगा, रूसी सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा फोरम 26 से 29 मई को मास्को में होगा।
रूस ने 'सिटाडेल' नाम की एक नई एंटी-एयरक्राफ्ट तोपखाना प्रणाली विकसित की है जो “स्मार्ट” गोलों की मदद से विभिन्न प्रकार के ड्रोनों का मुकाबला करने में सक्षम है।
बयान में कहा गया, “रोस्टेक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा फोरम में अपनी नवीनतम सिटाडेल एंटी-एयरक्राफ्ट तोपखाना प्रणाली को सबके सामने प्रदर्शित करेगा। यह प्रणाली अपने स्वचालित तंत्र और ‘स्मार्ट’ गोलों की बदौलत विभिन्न प्रकार के दुश्मन ड्रोनों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करती है। जमीनी स्तर पर अपनी उच्च क्षमता को यह प्रणाली ही दिखा चुकी है।”
ZAK-30 सिटाडेल प्रणाली एक 30 mm की एंटी-एयरक्राफ्ट तोपखाना प्रणाली है, जिसे स्थिर ठिकानों को मल्टीकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग, दोनों तरह के ड्रोन हमलों से बचाने के लिए विकसित किया गया है। यह प्रणाली चौबीसों घंटे काम करने में सक्षम है। सिटाडेल दुश्मन ड्रोन का पता लगाने के साथ-साथ उन्हें ट्रैक करने के लिए इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (दृश्य और इन्फ्रारेड रेंज में काम करने वाले)प्रणाली और रडार सिस्टम से लैस है।
रोस्टेक ने बताया, "इसके अतिरिक्त, यह प्रणाली नियंत्रित विस्फोट वाले गोलों को दाग सकती है। सबसे खास बात यह है कि लक्ष्य की पहचान करने से लेकर उसे पूरी तरह तबाह करने तक, इसका संचालन काफ़ी हद तक स्वचालित है। जमीनी परीक्षणों के दौरान अलग-अलग तरह के ड्रोनों के ख़िलाफ़ इस प्रणाली ने अपनी अचूक क्षमता को साबित किया है।"
इस प्रणाली को विकसित करने वाले विशेषज्ञों के अनुसार, इसका गाइडेंस सिस्टम लक्ष्य के उड़ान पथ का विश्लेषण करके गोले के फटने का सबसे सटीक बिंदु तय करता है, जिससे गोला-बारूद की भारी बचत होती है।
रोस्टेक के अन्य उपक्रम फोरम में S350M-E कम दूरी की ड्रोन प्रणाली, ड्रोनों के लिए विभिन्न प्रकार के भार-वाहक उपकरण (पेलोड) और 'Kub-2E' आत्मघाती बम-ड्रोन (लोइटरिंग म्यूनिशंस) से लैस 'SKAT 350M' जासूसी ड्रोन प्रदर्शित करने जा रहे हैं। इसके साथ ही, वहां हवाई क्षेत्र निगरानी प्रणाली और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित सूचना प्रौद्योगिकी (IT) समाधान भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जो विशेष रूप से सैन्य कमान एवं नियंत्रण, वीडियो विश्लेषण और साइबर खतरों से सुरक्षा के लिए तैयार किए गए हैं।