विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

रूसी वैज्ञानिक कई अहम क्षेत्रों में सबसे आगे: रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव

© Photo : siriusuniversity.ruRussian President Vladimir Putin visited the Sirius Science and Technology University
Russian President Vladimir Putin visited the Sirius Science and Technology University - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और विज्ञान परिषद के अध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूसी वैज्ञानिकों ने परमाणु और क्वांटम जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
Sputnik ने जब मेदवेदेव से पूछा कि क्या हाल के वर्षों में लगे प्रतिबंधों के बावजूद रूसी वैज्ञानिकों ने कोई बड़ी सफलता हासिल की है, तो उन्होंने जवाब दिया, "हमने न केवल अपनी अनुसंधान क्षमता को बनाए रखा है, बल्कि कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शीर्ष स्थान भी हासिल किया है।"

उन्होंने रूस की "मेगासाइंस" परियोजनाओं का ज़िक्र किया, जिनमें NICA कोलाइडर और साइबेरियन रिंग फोटॉन सोर्स (SKIF) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दुबना स्थित NICA कोलाइडर शोधकर्ताओं को बिग बैंग के तुरंत बाद की स्थितियों में पदार्थ की संरचना को समझने में मदद करता है। वहीं SKIF के बारे में उन्होंने दावा किया कि विकिरण की चमक के मामले में दुनिया में अभी इसका कोई मुकाबला नहीं है।

उनके मुताबिक, रूसी शोधकर्ताओं ने उन घातक कैंसरों के उपचार के लिए नई रेडियोफार्मास्यूटिकल्स विकसित की हैं, जिनका इलाज बेहद मुश्किल माना जाता था; ये दवाएं पहले ही लोगों की जान बचाना शुरू कर चुकी हैं। इसी तरह, क्वांटम तकनीक और न्यू मैटेरियल्स के मामले में भी रूस अग्रणी देशों में शामिल है। मेदवेदेव ने जोर देकर कहा कि रूस पर वैज्ञानिक और तकनीकी पाबंदियां थोपने की कोशिशों से कुछ मुश्किलें ज़रूर आईं, लेकिन अंततः इससे देश के भीतर स्वदेशी विकास को भारी प्रोत्साहन मिला।

मेदवेदेव ने रेखांकित किया, "रूसी वैज्ञानिक आज वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमताओं का लोहा मनवा रहे हैं। चाहे बुनियादी अनुसंधान हो या व्यावहारिक अनुप्रयोग, वे हर महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में पूरी तरह सक्षम हैं।"

A medic fills a syringe with a vaccine  - Sputnik भारत, 1920, 14.04.2026
रूस की खबरें
कैंसर उपचार में नई उम्मीद: रूसी वैज्ञानिकों को मिली अविश्वसनीय सफलता
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала