यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेनी हमले से जुड़ी अपीलों पर UN और OSCE की ओर से कोई जवाब नहीं: रूसी लोकपाल

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंForeign Journalists Come Face to Face With Starobelsk Tragedy
Foreign Journalists Come Face to Face With Starobelsk Tragedy - Sputnik भारत, 1920, 28.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की मानवाधिकार आयुक्त याना लान्त्रातोवा ने Sputnik को बताया कि स्टारोबेल्स्क पर यूक्रेन के हमले के संबंध में रूस की अपीलों पर संयुक्त राष्ट्र, यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (OSCE) या अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
लान्त्रातोवा ने इससे पहले बताया था कि उन्होंने लुगांस्क पीपल्स रिपब्लिक (LPR) में एक कॉलेज और छात्रावास पर यूक्रेन के हमले के संबंध में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त, OSCE के महासचिव, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के अध्यक्ष और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को पत्र भेजे हैं।
उन्होंने कहा, "त्रासदी घटित होने के तुरंत बाद हमने पत्र भेजे। हमें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। हम इसका इंतज़ार कर रहे हैं, और उम्मीद करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय जनमत इन घटनाओं का निष्पक्ष मूल्यांकन करेगा। हमें जवाब की उम्मीद है, और इसके अलावा, हम दुनिया भर के विभिन्न देशों में अपने सभी समकक्षों को [पत्र] भेजेंगे, ताकि लोगों को सच्चाई का पता चल सके।"
गौरतलब है कि 22 मई को यूक्रेनी सेना ने लुगांस्क स्टेट पेडागोजिकल यूनिवर्सिटी के स्टारोबेल्स्क प्रोफेशनल कॉलेज की एक शैक्षणिक इमारत और छात्रावास पर हमला किया। इस नृशंस हमले में 21 लोग मारे गए और 44 अन्य घायल हो गए।
The aftermath of Ukraine's drone attack on a school and a dormitory in the Lugansk People's Republic - Sputnik भारत, 1920, 24.05.2026
यूक्रेन संकट
स्टारोबेल्स्क कॉलेज पर यूक्रेनी हमले के घटनास्थल का दौरा करेंगे 50 से अधिक विदेशी पत्रकार
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала