डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

ईरान संग बहुत अच्छे समझौते के करीब अमेरिका: ट्रंप

© AP Photo / Alex BrandonPresident Donald Trump speaks during a joint news conference with Volodymyr Zelensky following a meeting at his Mar-a-Lago club, Sunday, Dec. 28, 2025, in Palm Beach, Fla
President Donald Trump speaks during a joint news conference with Volodymyr Zelensky following a meeting at his Mar-a-Lago club, Sunday, Dec. 28, 2025, in Palm Beach, Fla - Sputnik भारत, 1920, 31.05.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अब 'धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से' ईरान के साथ एक बहुत अच्छे सौदे के करीब पहुंच रहा है, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करेगा।
"अगर आप जल्दबाजी करेंगे, तो कभी अच्छा सौदा नहीं कर पाएंगे। लेकिन हम 'धीरे-धीरे और निश्चित रूप' से उसी दिशा में बढ़ रहे हैं जो हम चाहते हैं। और अगर हमारे मनमुताबिक समझौता नहीं हुआ, तो हम इस मामले को दूसरे तरीके से निपटाएंगे," अमेरिकी नेता ने फॉक्स न्यूज़ पर अपनी बहू लारा ट्रंप के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।
28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर हुए हमलों में 3,000 से ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद 8 अप्रैल को संघर्ष विराम हुआ और इस्लामाबाद में शांति वार्ता शुरू हुई, जो नाकाम रही। हालांकि दोनों पक्षों ने दोबारा युद्ध छेड़ने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, फिर भी अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी शुरू कर दी है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала