https://hindi.sputniknews.in/20260601/11052114.html
कोलंबियाई राष्ट्रपति ने प्रारंभिक वोट गणना को मान्यता देने से इनकार किया
कोलंबियाई राष्ट्रपति ने प्रारंभिक वोट गणना को मान्यता देने से इनकार किया
Sputnik भारत
कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रारंभिक वोट गणना परिणामों को मान्यता नहीं देंगे, जो विपक्षी उम्मीदवार अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को बढ़त दिखाते हैं, और वह पूरी तरह से चुनाव आयोग के मतपत्रों की समीक्षा के आधिकारिक परिणामों पर निर्भर रहेंगे।
2026-06-01T09:10+0530
2026-06-01T09:10+0530
2026-06-01T11:26+0530
विश्व
लैटिन अमेरिका
कोलंबिया
चुनाव
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/01/11051774_0:161:3071:1888_1920x0_80_0_0_d8b949c91d3b46d3501a3f56764f0c19.jpg
"राष्ट्रपति के रूप में, मैं निजी कंपनी 'बॉतिस्ता ब्रदर्स' द्वारा जारी किए गए इन शुरुआती चुनावी नतीजों को स्वीकार नहीं करता," पेत्रो ने एक्स पर लिखा।दरअसल, पेत्रो का इशारा "बॉतिस्ता पलासियो" परिवार की ओर था, जो "थॉमस ग्रेग एंड संस" कंपनी के मालिक और निदेशक हैं। यह कंपनी कई वर्षों से कोलंबिया में चुनावी प्रक्रियाएं आयोजित करा रही है और वहां की राष्ट्रीय रजिस्ट्री (चुनाव आयोग) के सबसे बड़े ठेकेदारों में से एक है। चुनावों के विभिन्न चरणों के प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स और शुरुआती वोटों की गिनती का सॉफ्टवेयर तैयार करने का जिम्मा इसी कंपनी के पास है।"वर्तमान में, दो मतदाता रजिस्टर हैं एक आधिकारिक और दूसरा बॉतिस्ता ब्रदर्स के सॉफ्टवेयर के अनुरूप, जिसमें अतिरिक्त 8,00,000 लोग शामिल हैं," राष्ट्रपति ने कहा।पेत्रो का मानना है कि विवादित पोलिंग बूथों के आंकड़ों से साफ पता चलता है कि "मतदाताओं के आए बिना ही लाखों की संख्या में फर्जी वोट जोड़े गए हैं।"राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि प्रारंभिक मतगणना कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं थी।उन्होंने स्पष्ट किया कि "कानून के मुताबिक, देश के न्यायाधीशों की देखरेख में काम करने वाले "वोट सत्यापन आयोग' के नतीजे ही अंतिम और बाध्यकारी होंगे, जिन्हें राष्ट्रपति के तौर पर वह स्वीकार करेंगे और मान्यता देंगे।"कोलंबिया के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 99.9% मतदान केंद्रों की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें विपक्षी दल 'फर्म फॉर द होमलैंड' के उम्मीदवार डे ला एस्प्रिएला 43.73% (1 करोड़ 3 लाख 50 हज़ार वोट) हासिल कर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन 'हिस्टोरिक पैक्ट' के उम्मीदवार इवान सेपेडा को 40.91% (96 लाख 90 हज़ार वोट) मिले हैं। चूंकि किसी भी उम्मीदवार को बहुमत (50% से अधिक वोट) नहीं मिला है, इसलिए अब राष्ट्रपति पद के लिए 21 जून को दूसरे दौर का मतदान होगा।
https://hindi.sputniknews.in/20260601/11052114.html
लैटिन अमेरिका
कोलंबिया
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/01/11051774_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_9e78145f9f28ec2118302f4a6efe15f2.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
लैटिन अमेरिका, कोलंबिया, चुनाव
लैटिन अमेरिका, कोलंबिया, चुनाव
कोलंबियाई राष्ट्रपति ने प्रारंभिक वोट गणना को मान्यता देने से इनकार किया
09:10 01.06.2026 (अपडेटेड: 11:26 01.06.2026) कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती रुझानों को मान्यता नहीं देंगे, जिसमें विपक्षी उम्मीदवार अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला आगे चल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह से चुनाव आयोग द्वारा मतपत्रों की समीक्षा के बाद जारी होने वाले आधिकारिक परिणामों पर ही भरोसा करेंगे।
"राष्ट्रपति के रूप में, मैं निजी कंपनी 'बॉतिस्ता ब्रदर्स' द्वारा जारी किए गए इन शुरुआती चुनावी नतीजों को स्वीकार नहीं करता," पेत्रो ने एक्स पर लिखा।
दरअसल, पेत्रो का इशारा "बॉतिस्ता पलासियो" परिवार की ओर था, जो "थॉमस ग्रेग एंड संस" कंपनी के मालिक और निदेशक हैं। यह कंपनी कई वर्षों से कोलंबिया में चुनावी प्रक्रियाएं आयोजित करा रही है और वहां की राष्ट्रीय रजिस्ट्री (चुनाव आयोग) के सबसे बड़े ठेकेदारों में से एक है। चुनावों के विभिन्न चरणों के प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स और शुरुआती वोटों की गिनती का सॉफ्टवेयर तैयार करने का जिम्मा इसी कंपनी के पास है।
राष्ट्रपति का आरोप है कि चुनाव से ठीक एक हफ्ते पहले, वोटों की गिनती और नतीजे तैयार करने वाले सॉफ्टवेयर के एल्गोरिदम में तीन बार बदलाव किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि आधिकारिक मतदाता सूची से बाहर के करीब 8 लाख लोगों का डेटा रहस्यमयी तरीके से सिस्टम में दिखाई देने लगा था।
"वर्तमान में, दो मतदाता रजिस्टर हैं एक आधिकारिक और दूसरा बॉतिस्ता ब्रदर्स के सॉफ्टवेयर के अनुरूप, जिसमें अतिरिक्त 8,00,000 लोग शामिल हैं," राष्ट्रपति ने कहा।
पेत्रो का मानना है कि विवादित पोलिंग बूथों के आंकड़ों से साफ पता चलता है कि "मतदाताओं के आए बिना ही लाखों की संख्या में फर्जी वोट जोड़े गए हैं।"
राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि प्रारंभिक मतगणना कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं थी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि "कानून के मुताबिक, देश के न्यायाधीशों की देखरेख में काम करने वाले "वोट सत्यापन आयोग' के नतीजे ही अंतिम और बाध्यकारी होंगे, जिन्हें राष्ट्रपति के तौर पर वह स्वीकार करेंगे और मान्यता देंगे।"
कोलंबिया के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 99.9% मतदान केंद्रों की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें विपक्षी दल 'फर्म फॉर द होमलैंड' के उम्मीदवार डे ला एस्प्रिएला 43.73% (1 करोड़ 3 लाख 50 हज़ार वोट) हासिल कर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन 'हिस्टोरिक पैक्ट' के उम्मीदवार इवान सेपेडा को 40.91% (96 लाख 90 हज़ार वोट) मिले हैं। चूंकि किसी भी उम्मीदवार को बहुमत (50% से अधिक वोट) नहीं मिला है, इसलिए अब राष्ट्रपति पद के लिए 21 जून को दूसरे दौर का मतदान होगा।